फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Launches 'Safe Travel Campaign' After Jaisalmer Bus Tragedy

Jaipur News: जैसलमेर हादसे के बाद हरकत में आया परिवहन विभाग, 27 अक्टूबर से बसों पर चलेगा ‘सुरक्षित सफर अभियान’

Sun, 19 Oct 2025 03:15 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Sun, 19 Oct 2025 03:15 PM IST
सार

जैसलमेर बस हादसे के बाद राजस्थान में 27 अक्टूबर से 'सुरक्षित सफर अभियान' शुरू होगा। बसों की संरचना, सुरक्षा उपकरण और आपातकालीन निकास की जांच होगी। नियम तोड़ने पर बसों के चालान, जब्ती और परमिट रद्द किए जाएंगे।

विज्ञापन
Rajasthan Launches 'Safe Travel Campaign' After Jaisalmer Bus Tragedy
राजस्थान - फोटो : social media

विस्तार

जैसलमेर में हाल ही में हुई दर्दनाक बस दुर्घटना के बाद राज्य सरकार और परिवहन विभाग हरकत में आ गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बसों की सुरक्षा जांच के लिए तत्काल अभियान शुरू करने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके तहत 27 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रदेशभर में ‘सुरक्षित सफर योजना’ चलाई जाएगी। अभियान दो चरणों में चलेगा। पहले चरण (27-31 अक्टूबर) में बस ऑपरेटरों को सुरक्षा मानकों को लेकर जागरूक किया जाएगा। इस दौरान बसों की संरचना, अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास द्वार, और स्लीपर बसों में हैमर जैसे उपकरणों की जांच की जाएगी।

विज्ञापन

दूसरे चरण (1-30 नवंबर) में नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  AIS-052, AIS-153 और CMVR जैसे मानकों का पालन नहीं करने वाली बसों के चालान, जब्ती, परमिट निलंबन या निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, जिन बसों में अवैध बॉडी मॉडिफिकेशन किया गया है, उन्हें मूल स्वरूप में लाने के लिए बॉडी कटवाने तक की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

परिवहन विभाग ने स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा है कि:

  • हर बस में आपातकालीन गेट और अग्निशमन यंत्र होना अनिवार्य है।

  • स्लीपर के पास हैमर, और बस की छत पर लगेज कैरियर नहीं होना चाहिए।

  • अतिरिक्त सीटें या स्लीपर हटाने होंगे जो मूल डिजाइन के विपरीत जोड़े गए हों।

    यह भी पढें- Jaipur News: एक लाख रुपये किलो में बिक रही है 'स्वर्ण प्रसादम', जानें ऐसा क्या खास है इस मिठाई में

    विज्ञापन
    विज्ञापन

बस ऑपरेटरों से अपील की गई है कि वे 31 अक्टूबर तक अपनी बसों की जांच पूरी कर लें और अनुपालना रिपोर्ट जमा करें। इसके बाद उड़न दस्ते सघन निरीक्षण करेंगे और उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई होगी। पूर्व में जयपुर में स्कूल बसों के लिए चलाए गए अभियान में 90% तक सफलता मिली थी। अब उसी मॉडल पर राज्य की सभी निजी व सार्वजनिक बसों के लिए योजना लागू की जा रही है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed