फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Kirori Lal Meena absent from the meeting of Sankalp Samiti discussion in the political corridor

Rajasthan: संकल्प समिति की बैठक से डॉ किरोड़ी लाल मीणा नदारद, सियासी गलियारे में चर्चा क्या बाबा फिर नाराज

Tue, 22 Aug 2023 03:33 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Tue, 22 Aug 2023 03:33 PM IST
सार

राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर कुछ ही महीनों का समय बचा हुआ है। इस बीच भाजपा ने संकल्प समिति की पहली बैठक का आयोजन किया। बैठक में डॉ किरोड़ी लाल मीणा नरादर रहें। इसी को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा है कि क्या बाबा फिर से नाराज हो गए।

विज्ञापन
Rajasthan Kirori Lal Meena absent from the meeting of Sankalp Samiti discussion in the political corridor
बीजेपी की संकल्प समिति की पहली बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा की नव निर्मित संकल्प समिति की पहली बैठक का आयोजन भाजपा मुख्यालय में किया गया। बैठक में राष्ट्रीय संघठन मंत्री बी एल संतोष सहित अर्जुन मेघवाल भी मौजूद रहें। इस बैठक में सह संयोजक डॉ किरोड़ी लाल मीणा बैठक में नहीं पहुंचे। इसी को लेकर सियासी गलियारों में एक बार फिर से चर्चा होने लगी है कि क्या मीणा फिर से नाराज हो गए।

विज्ञापन


बता दें, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संकल्प समिति की पहली बैठक बुलाई गई। जिसमें राष्ट्रीय संघठन मंत्री बी एल संतोष बैठक लेने के लिए दिल्ली से पहुंचे। जिसमें समिति के संयोजक अर्जुन मेघवाल सहित अन्य पदाधिकारी भी पहुंचे। भाजपा के राज्य सभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा बैठक में नहीं पहंचे। सूत्रों के अनुसार डॉ किरोड़ी लाल मीणा की नाराजगी इसके पीछे का प्रमुख कारण बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


डॉ किरोड़ी लाल मीणा पिछले कई वर्षो से पार्टी के लिए सड़कों पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आए है। डॉ किरोड़ी लाल मीणा की तबीयत भी इसी के चलते खराब हो गई थी। जिसके बाद उनको कई दिन तक अस्पताल में भी भर्ती रहना पड़ा था। डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने अपनी नाराजगी भी दर्ज की थी। जब उन्होंने भाजपा के उस समय के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया पर भी आरोप लगाए थे कि वो और पार्टी उनका साथ नहीं देते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ किरोड़ी लाल मीणा के समर्थकों को उम्मीद थी कि डॉ को मंत्री पद दिया जाएगा लेकिन मंत्री मंडल में विस्तार में देरी के चलते यह बात गौण हो गई। उसके बाद डॉ किरोड़ी लाल मीणा के समर्थकों को उम्मीद थी उनको पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। अंत में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बना कर ही इतिश्री कर दिया गया। इसके बाद भी डॉ किरोड़ी लाल मीणा पार्टी की गतिविधियों में एक्टिव रहें। लेकिन इस बार फिर डॉ किरोड़ी लाल मीणा को समिति का सह संयोजक बना कर छोड़ दिया गया। हालांकि डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने किसी भी नाराजगी से इंकार किया है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि उनकी निजी व्यस्तताओं के कारण नहीं आ पाए। कोई नाराजगी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed