फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Justice R. Shree Ram Appointed 43rd CJ of Rajasthan; Incumbent CJ Transferred to Madras High Court

Rajasthan: जस्टिस आर.श्रीराम राजस्थान HC के 43वें मुख्य न्यायाधीश, मौजूदा CJ को मद्रास हाईकोर्ट भेजा

Tue, 15 Jul 2025 08:53 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 15 Jul 2025 08:53 AM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एमएम श्रीवास्तव का मद्रास हाईकोर्ट में तबादला कर दिया है। उनकी जगह मद्रास हाईकोर्ट से जस्टिस श्रीराम अब राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे।

विज्ञापन
Rajasthan: Justice R. Shree Ram Appointed 43rd CJ of Rajasthan; Incumbent CJ Transferred to Madras High Court
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर अब जस्टिस श्रीराम शपथ लेंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने राजस्थान हाईकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एमएम श्रीवास्तव के मद्रास हाईकोर्ट और जस्टिस के.आर. श्रीराम के राजस्थान हाईकोर्ट तबादले की सिफारिश की थी, जिसे राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद आज इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई।

विज्ञापन


जस्टिस श्रीराम अब राजस्थान के 43वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। जस्टिस श्रीराम महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और 2013 में मुंबई हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त हुए थे। इसके बाद साल 2016 में स्थायी न्यायाधीश बने। वहीं 27 सितंबर 2024 को उन्होंने मद्रास हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: समरावता कांड के आरोपी नरेश मीणा टोंक जेल से रिहा, समर्थकों ने किया स्वागत
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद सोमवार को राष्ट्रपति भवन ने जस्टिस एसपी शर्मा का भी पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से राजस्थान हाईकोर्ट तबादला कर दिया है। जस्टिस शर्मा की करीब साढ़े 3 साल बाद घर वापसी हो रही है। जस्टिस शर्मा वकील कोटे से 16 नवंबर 2016 को राजस्थान हाईकोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त हुए थे लेकिन 1 जनवरी 2022 को उनका पटना हाईकोर्ट तबादला कर दिया गया था। फिर साल 2023 में पटना हाईकोर्ट से पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में तबादला कर दिया गया। अब जस्टिस शर्मा का राजस्थान हाईकोर्ट में तबादला हुआ है। 

जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा 26 सितंबर 2026 में रिटायर होंगे। हाईकोर्ट से दो जजों का तबादला, वहीं राजस्थान हाईकोर्ट से जस्टिस श्रीचंद्रशेखर और जस्टिस अरुण मोगा का तबादला कर दिया गया है। जस्टिस श्रीचंद्रशेखर को मुंबई हाईकोर्ट और जस्टिस अरुण मोगा का दिल्ली हाईकोर्ट तबादला किया गया है। इन दोनों के तबादलों की सिफारिश भी सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed