{"_id":"643f6bd72ce7e17b6f053686","slug":"rajasthan-jaipur-is-ready-again-after-three-years-of-hosting-the-ipl-2023-match-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: IPL मैच की मेजबानी के तीन साल बाद 'गुलाबी नगरी' तैयार, आज RR और LSG के बीच होगा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: IPL मैच की मेजबानी के तीन साल बाद 'गुलाबी नगरी' तैयार, आज RR और LSG के बीच होगा मुकाबला
Wed, 19 Apr 2023 02:07 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 19 Apr 2023 02:07 PM IST
सार
राजधानी जयपुर में तीन साल बाद फिर से आज आईपीएल मैच खेला जाएगा। इसको लेकर गुलाबी नगर यानी जयपुर फिर से तैयार हो चुका है। मैदान से लेकर प्रसाशन सभी जगह व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त हैं। करीब 1500 जवान निगरानी के लिए लगाए गए हैं।
विज्ञापन
सवाई मानसिंह स्टेडियम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी जयपुर में स्थित सवाई मान सिंह स्टेडियम में बुधवार शाम सात बजे से राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जॉइंट्स के बीच मुकाबला होने जा रहा है। इस मुकाबले के लिए सवाई मानसिंह स्टेडियम पूरी तरह से तैयार है। आईपीएल मैच के लिए सवाई मानसिंह स्टेडियम में विशेष तैयारी की गई है। इस बार दर्शकों के लिए स्टेडियम में खास व्यवस्था की गई है। पहली बार दर्शक बिना जालियों के खिलाड़ियों को सीधे मैदान पर खेलते हुए देख सकेंगे। इसके लिए RCA ने स्टेडियम में जालियों की जगह स्पेशल ट्रांसपरेंट ग्लास लगाए हैं। स्टेडियम में दो नए सीटिंग बॉक्स भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि 27 हजार दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में इस बार सिर्फ 22,960 दर्शक ही मैच का आनंद ले सकेंगे। बताया गया है कि इस बार आरसीए ने किसी विशेष सिटिंग व्यवस्था की है, जिसके चलते दर्शक क्षमता में कमी की गई है। इसकी वजह से दर्शकों की क्षमता पहले के मुकाबले 4000 तक कम हुई है।
विज्ञापन
जयपुर में होने वाले मुकाबले इस प्रकार हैं...
- 19 अप्रैल - राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जॉइंट्स, (शाम साढ़े सात बजे)
- 27 अप्रैल - राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, (शाम साढ़े सात बजे)
- पांच मई - राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस, (शाम साढ़े सात बजे)
- सात मई - राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, (शाम साढ़े सात बजे)
- 14 मई - राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, (दोपहर 3:30 बजे)
यातायात की व्यवस्था...
- आईपीएल मैच के चलते स्टेडियम के आस-पास के क्षेत्र में यातायात को डायवर्ट किया जाएगा। एडिशनल कमिश्नर कुंवर राष्ट्र दीप के अनुसार, मैच के दौरान स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था और यातायात व्यवस्था के लिए करीब 1500 अधिकारी पुलिसकर्मी तैनात किए जा रहे हैं, जो स्टेडियम के आस-पास के पूरे क्षेत्र में प्रत्येक गतिविधि पर निगरानी रखेंगे।
- इसके अलावा स्टेडियम के आस-पास क्षेत्र जैसे टॉक रोड, यूनिवर्सिटी मार्ग, रामबाग चौराहे वाली चारो रोड पर आवश्यकतानुसार यातायात को डायवर्ट करके समानान्तर मार्गों से निकाला जाएगा। इसके अलावा स्टेडियम के आस-पास के क्षेत्र में चिह्नित रोड पर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग निषेध रहेगी।
- क्रिकेट मैच के दौरान पूरे शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णत बंद रहेगा। वीआईपी वाहनों की पार्किंग स्टेडियम के अंदर रहेगी। दक्षिण गेट से प्रवेश लेने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था फुटबाल ग्राउंड में होगी।
- पूर्वी गेट से प्रवेश वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था सुबोध कॉलेज के ग्राउंड रामबाग के पास निर्धारित स्थान पर होगी।
- उत्तरी गेट से प्रवेश करने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था एसएमएस इन्वेस्टमेंट ग्राउंड व अम्बेडकर सर्किल के पास निर्धारित स्थान पर होगी।
- पश्चिमी गेट से प्रवेश करने वाले वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था अमरूदों के बाग ग्राउंड में होगी।