{"_id":"6720678f1c46ec9e62043998","slug":"rajasthan-jaipur-dhanteras-double-sale-market-compared-to-last-year-2-thousand-kg-silver-traded-in-a-day-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhanteras: इस बार दो धनतेरस, बाजार में पिछले साल के मुकाबले डबल सेल, एक दिन में 2 हजार किलो चांदी का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhanteras: इस बार दो धनतेरस, बाजार में पिछले साल के मुकाबले डबल सेल, एक दिन में 2 हजार किलो चांदी का कारोबार
Tue, 29 Oct 2024 10:12 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 29 Oct 2024 10:12 AM IST
सार
इस बार दो दिन धनतेरस का योग होने की वजह से बाजार में कारोबारियों में जबदस्त उत्साह है। इन दो दिनों में जयपुर में करीब 20 हजार करोड़ से ज्यादा का कारोबार होने की उम्मीद है। धनतेरस पर चांदी की सबसे ज्यादा खरीद होती है। इसलिए करीब दो हजार किलो चांदी के सिक्के और नोट बाजार में बिकने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
धनतेरस 2024
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज धनतेरस है, जो बुधवार दोपहर तीन बजे तक रहेगी। इसके चलते बाजार में दो दिन जबरदस्त खरीदारी होगी। सोना-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल सेक्टर में सबसे ज्यादा खरीदार आ रहे हैं। जयपुर में करीब दो हजार किलो चांदी की खपत धनतेरसत के मौके पर बताई जा रही है।
विज्ञापन
बाजार में पिछले दिनों सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी आई। लेकिन अब धनतेरस से ठीक पहले इनकी कीमतों में करेक्शन भी देखने को मिल रहा है। रिटर्न की बात करें तो बीते एक साल में सोने ने 33 प्रतिशत तो चांदी ने 40 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है। ऐसे में निवेशकों का रुझान चांदी की तरफ भी बढ़ा है। पिछले साल धनतेरस पर सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 61 हजार रुपये थी, जो अब 80 हजार क्रॉस कर चुकी है। वहीं, चांदी पिछली धनतेरस पर 70 हजार रुपये किलो बिक रही थी, जो इस बार एक लाख रुपये को पार कर चुकी है।
विज्ञापन
सोने-चांदी की शुद्धता की जांच यहां करवाएं
बाजार में सोने और चांदी के आभूषणों की शुद्धता की जांच के लिए जयपुर में करीब 22 भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के हॉलमार्क सेंटर हैं। ये सेंटर जौहरी बाजार, सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र, वैशाली नगर, चांदपील बाजार, वीकेआई, झोटवाड़ा और एमआई रोड जैसे प्रमुख इलाकों में स्थित हैं। इन सेंटरों पर आप केवल 50 रुपये में अपनी ज्वैलरी या सोने-चांदी के किसी भी प्रकार के सामान की शुद्धता जांच सकते हैं।
विज्ञापन
इनका कहना है
इस बार बाजार में दो धनतेरस है। पिछले तीन दिनों से जयपुर के बाजार में जबरदस्त खरीद बढ़ी है। सबसे ज्यादा भीड़ इलेक्ट्रॉनिक्स के मार्केट में देखने को मिल रही है।
सुरेंद्र गुप्ता: अध्यक्ष व्यापार महासंघ
सोने- चांदी की कीमतों में भविष्य में कहीं भी मंदी नहीं दिख रही है। इसलिए निवेश के तौर पर और धनतेरस पर शुभता के प्रतीक के रूप में लोग खरीद कर रहे हैं। अनुमान है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार करीब 40 प्रतिशत तक खरीद बढ़ेगी।
कैलाश मित्तल-अध्यक्ष-जयपुर सर्राफा कमेटी