फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Indian Medical Association Takes Major Decision All Private Hospitals to Remain Closed for 24 Hours

Rajasthan News: राजस्थान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का बड़ा फैसला, सभी निजी अस्पताल 24 घंटे के लिए रहेंगे बंद

Mon, 13 Apr 2026 07:34 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Mon, 13 Apr 2026 07:34 PM IST
सार

राजस्थान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने डॉ. सोनदेव बंसल की गिरफ्तारी के विरोध में 14 से 15 अप्रैल तक राज्यभर के निजी अस्पताल बंद रखने का निर्णय लिया है। साथ ही आरजीएचएस योजना की सेवाएं भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Indian Medical Association Takes Major Decision All Private Hospitals to Remain Closed for 24 Hours
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राजस्थान चैप्टर की आपातकालीन बैठक में राज्यभर के निजी अस्पतालों को बंद रखने का बड़ा निर्णय लिया गया है। यह फैसला जयपुर स्थित एक निजी अस्पताल के निदेशक डॉ. सोनदेव बंसल की गिरफ्तारी के विरोध में लिया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि संबंधित मामले में मेडिकल बोर्ड द्वारा किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय लापरवाही नहीं पाई गई है, इसके बावजूद गिरफ्तारी की कार्रवाई अनुचित है।
विज्ञापन


14 अप्रैल से 24 घंटे के लिए बंद रहेंगे अस्पताल
आईएमए के पदाधिकारियों के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 सुबह 8:00 बजे से 15 अप्रैल 2026 सुबह 8:00 बजे तक राजस्थान के सभी निजी अस्पतालों में ओपीडी, आईपीडी, भर्ती और अन्य चिकित्सा सेवाएं बंद रहेंगी। इस दौरान निजी अस्पतालों की इमरजेंसी सेवाएं भी स्थगित रहेंगी। हालांकि, सरकारी अस्पतालों में आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी, ताकि आम जनता को न्यूनतम असुविधा हो।
विज्ञापन


सेवाओं को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का निर्णय
आईएमए राजस्थान के जोनल सचिव डॉ. अनुराग शर्मा ने बताया कि आरजीएचएस (राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) से जुड़ी समस्याओं के चलते राज्य के सभी निजी अस्पतालों ने इस योजना की सेवाओं को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। इसके तहत ओपीडी, फार्मेसी और आईपीडी सेवाएं पूरी तरह से स्थगित रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  जयपुर-उदयपुर यात्रियों को राहत, 15 अप्रैल से नियमित चलेगी सिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस

बैठक में आईएमए के अध्यक्ष डॉ. महेश शर्मा और सचिव डॉ. एन.के. अग्रवाल सहित विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। व्यापक चर्चा के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि यदि सरकार ने जल्द समाधान नहीं निकाला, तो भविष्य में डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल जैसे सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed