फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Half-naked demonstration of students at the university gate, warning of violent agitation

Rajasthan : छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर विवि गेट पर छात्रों का अर्धनग्न प्रदर्शन, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Mon, 22 Jul 2024 01:07 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 22 Jul 2024 01:07 PM IST
सार

छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर विश्वविद्यालयों में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। सोमवार को भी छात्र नेताओं ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन राजस्थान विश्वविद्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और सरकार से छात्रसंघ चुनाव करवाने की मांग की।

विज्ञापन
Rajasthan: Half-naked demonstration of students at the university gate, warning of violent agitation
छात्रों का अर्धनग्न प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छात्रसंघ चुनावों की बहाली को लेकर लगातार चल रहे प्रदर्शनों की कड़ी में आज छात्रों ने राजस्थान विश्वविद्यालय के गेट पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने इसके माध्यम से सरकार से छात्र चुनाव बहाल करने की मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री से अपील की और मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। 

विज्ञापन


इससे पूर्व गत शनिवार को छात्र नेताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं राज्यपाल कलराज मिश्र के नाम खून से चिट्ठी लिखकर छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग की थी। विधानसभा में भी इस मुद्दे को कई नेताओं द्वारा सदन के पटल पर रखा जा चुका है।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं और छात्रों को विश्वविद्यालय गेट से हटाने के लिए पुलिस को हल्के बल का भी प्रयोग करना पड़ा है लेकिन छात्र चुनाव बहाली की बात पर अड़े हुए हैं। छात्रों का कहना है कि अगर सरकार छात्रसंघ चुनाव नहीं करती है तो आगामी उपचुनाव में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर एनएसयूआई और एबीवीपी दोनों ही प्रदर्शन करने की बात कर रहे हैं। अगर सरकार इसे शीघ्र नहीं मानती है तो छात्र नेताओं द्वारा उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed