फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Gudha opened the black-sheet of the red diary outside the assembly

लाल डायरी: राजेंद्र गुढ़ा ने विधानसभा के बाहर खोला काला-चिट्ठा, बोले- करोड़ों में खरीदे गए बीजेपी के विधायक

Mon, 24 Jul 2023 02:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 24 Jul 2023 02:06 PM IST
सार

गुढ़ा ने सदन के बाहर मीडिया के सामने ही खोले लाल डायरी के राज। सीएम अशोक गहलोत, वैभव गहलोत, आरसीए में क्रिकेट के खेल, राज्यसभा चुनाव में विधायकों की खरीद-फरोख्त जैसे कई आरोप।

विज्ञापन
Rajasthan: Gudha opened the black-sheet of the red diary outside the assembly
सदन के बाहर राजेंद्र गुढ़ा। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

विधानसभा में अपनी ही सरकार को घेरने के बाद मंत्री पद से बर्खास्त हुए राजेन्द्र गुढ़ा सोमवार को राजस्थान विधानसभा सदन में लाल डायरी लहराई जिसके बाद उनकों धक्के देकर बाहर कर दिया गया। बाहर आकर गुढ़ा ने मीडिया के सामने ही लाल डायरी काला चिट्ठा खोलना शुरू कर दिया। गुढ़ा ने सीएम अशोक गहलोत, वैभव गहलोत, आरसीए में क्रिकेट के खेल, राज्यसभा चुनाव में विधायकों की खरीद-फरोख्त जैसे कई मुद्दों पर गहलोत सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

विज्ञापन


गुढ़ा ने यह भी कहा कि बीजेपी के विधायकों के लिए आए हवाई जहाज खाली क्यों लौटे थे? उसका हिसाब भी लाल डायरी में है, क्योंकि बीजेपी विधायकों को करोड़ों रुपये देकर खरीदा गया था। वो लाल डायरी आज विधानसभा में मुझसे कांग्रेस के मंत्रियों ने मारपीट कर छीन ली है, लेकिन लाल डायरी का दूसरा पार्ट मेरे पास मौजूद है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम को डर था हमारा सारा खेल बिगड़ जाएगा
राजेंद्र गुढ़ा ने मीडिया को लाल डायरी फिर से दिखाई और कहा यह उसका दूसरा पार्ट है। गुढ़ा बोले- जब धर्मेंद्र राठौड़ के यहां ईडी के छापे पड़े थे तो सीएम अशोक गहलोत ने मुझे कहा था कि गुढ़ा- किसी भी कीमत पर वो लाल डायरी निकाल ला मेरी ज़िंदगी का सवाल है। वरना हमारा सारा खेल बिगड़ जाएगा। ये काम तू ही कर सकता है।

100, 200, 500 करोड़ रुपये के लेनदेन का हिसाब
धर्मेंद्र राठौड़ के निवास वाली बिल्डिंग की 9वीं फ्लोर के फ्लैट में लाल डायरी थी, जिसमें 100, 200, 500 करोड़ रुपये के लेनदेन का हिसाब था। ईडी और इनकम टैक्स की टीमों के बीच से निकलकर आठवीं और नौवीं मंजिल में फ्लैट का गेट तोड़कर और ग्रिल काटकर वह लाल डायरी निकाल कर मैं लाया था। तब सीएम अशोक गहलोत ने कहा था गुढ़ा तुझे तो हॉलीवुड में होना चाहिए था। तूने तो सर्जिकल स्ट्राइक कर दी।

जब मुझे सरकार में मंत्री बनाया तो मुझे मुख्यमंत्री ने रसगुल्ले भी खिलाए थे। आज घूंसे खिला दिए, शायद उन्हें आज राजेंद्र गुढ़ा की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed