फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan IAS officers Tranfser List: IAS Tina Dabi and Her Husband Pradeep Gawande New Posting

Transfer: IAS टीना डाबी और उनके पति प्रदीप का तबादला, दोनों के बीच अब 160 KM की दूरी, इन जिलों के कलेक्टर बदले

Fri, 06 Sep 2024 11:47 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 06 Sep 2024 11:47 AM IST
सार

Rajasthan IAS Transfer : आईएएस टीना डाबी और उनके पति का तबादला हो गया है। टीना डाबी को बाड़मेर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, उनके पति आईएएस डॉ. प्रदीप गवांडे को जालोर का कलेक्टर नियुक्ति किया गया है। 

विज्ञापन
Rajasthan IAS officers Tranfser List: IAS Tina Dabi and Her Husband Pradeep Gawande New Posting
राजस्थान में आईएएस अफसरों के तबादले। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को 13 जिलों के कलेक्टरों का तबादला करते हुए 108 आईएएस अधिकारियों को इधर -उधर किया है। भजनलाल सरकार में पहली बार इतने बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। 13 जिलों की तबादला सूची में सबसे चर्चित नाम आईएएस अधिकारी टीना डाबी और उनके पति प्रदीप गवांडे का है। टीना डाबी को ईजीएस आयुक्त के पद से हटाकर बाड़मेर का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, उनके पति डॉ. प्रदीप गवांडे को उपनिवेशन आयुक्त बीकानेर से स्थानांतरित कर जालोर का कलेक्टर बनाया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि टीना डाबी इससे पहले जैसलमेर की कलेक्टर रह चुकी हैं। वहां, उनके द्वारा किए गए काम की काफी सराहना की गई थी। बाड़मेर कलेक्टर के रूप में उनके सामने नई चुनौतियां होगी। वहीं, उनके पति डॉ. गवांडे को जालोर जिले की जिम्मेदारी दी गई है। एक साथ हुए पति-पत्नी के इस तबादले की काफी चर्चा हो रही है। तबादले के कारण दोनों पति-पत्नी के बीच करीब 160 किमी की दूरी हो जाएगी।    
विज्ञापन


साल 2022 में की थी शादी 
बता दें कि यूपीएससी टॉपर आईएएस टीना डाबी और प्रदीप गवांडे साल 2022 में शादी के बंधन में बंधे थे। जयपुर के होटल में दोनों ने सादे समारोह में शादी की थी। दोनों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को साक्षी मानकर जीवनभर साथ रहने का वादा किया। प्रदीप टीना से 13 साल बड़े हैं। टीना डाबी की ये दूसरी शादी थी। इससे पहले टीना ने आईएएस आमिर अतहर खान से शादी की थी। हालांकि, बाद में निजी कारणों से दोनों के बीच तलाक हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में अब यह कलेक्टर 

  • डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी: कलेक्टर, जयपुर
  • हरि मोहन मीणा: कलेक्टर, डीग
  • रामावतार मीणा: कलेक्टर, झुंझुनूं
  • मुकुल शर्मा: कलेक्टर, सीकर
  • शुभम चौधरी: कलेक्टर, राजसमंद
  • आशीष मोदी: कलेक्टर, चूरू
  • अल्पा चौधरी: कलेक्टर, सिरोही
  • किशोर कुमार: कलेक्टर, खैरथल-तिजारा
  • डॉ. मंजू: कलेक्टर, श्रीगंगानगर
  • अर्तिका शुक्ला: कलेक्टर, अलवर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed