फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Garg Reveals the Copy of Notice Given in Lohagarh, Julie Said- This is the Limit of Dictatorship

Rajasthan News: गर्ग ने सार्वजनिक की लोहागढ़ में लोगों को दिए गए नोटिस की कॉपी, जूली बोले- तानाशाही की हद है

Mon, 03 Mar 2025 07:17 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 03 Mar 2025 07:17 PM IST
सार

लोहागढ़ फोर्ट में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के जिस मामले में झूठ बोलने का आरोप लगाकर सरकार विधायक सुभाष गर्ग के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाई है, गर्ग ने उसी मामले में नोटिस की कॉपी सार्वजनिक की। 

विज्ञापन
Rajasthan: Garg Reveals the Copy of Notice Given in Lohagarh, Julie Said- This is the Limit of Dictatorship
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा में सोमवार को सरकारी मुख्य सचेतक ने आरएलडी विधायक सुभाष गर्ग पर सदन में गलत तथ्य पेश करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश कर दिया। इसके बाद स्पीकर ने ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित कर उसे विशेषाधिकार हनन समिति को रैफर कर दिया। गर्ग ने इस प्रस्ताव को रखते हुए कहा था कि गर्ग ने सदन में झूठ बोला है कि लोहागढ़ फोर्ट में लोगों को धमकाया जा रहा है और प्रशासन की तरफ से वहां रहने वाले लोगों को अतिक्रमी बताकर नोटिस दिए जा रहे हैं, जबकि प्रशासन की तरफ से ऐसा कोई नोटिस नहीं दिया गया। फोर्ट के बाहर रहने वाले 22 लोगों को ही नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


इसके बाद सुभाष गर्ग ने सदन से बाहर आकर अपने आरोपों के संबंध में तथ्य पेश करते हुए नोटिस की कॉपी दिखाई। इसके साथ ही उन्होंने कुछ वीडियो फुटेज भी सार्वजनिक किए, जिसमें लोहागढ़ फोर्ट में रहने वाले लोग प्रशासन पर इस तरह के आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतिहास में पहली बार स्थगन प्रस्ताव पर नोटिस

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी मीडिया से बात करते हुए विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव की निंदा की। उन्होंने कहा कि सदन के अंदर आज एक और काला अध्याय जुड़ गया है। जूली बोले कि ऐसा विधानसभा के इतिहास में पहली बार हुआ है, जब विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव को लेकर किसी विधायक के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाया गया हो। जूली ने कहा कि मुख्यमंत्री को इस चीज को संज्ञान में लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह तानाशाही की हद है। इसका मतलब आपके खिलाफ मीडिया बोलता है तो उसे बंद कर दो और विधायक बोलता है तो उसके खिलाफ विशेषाधिकार का नोटिस दे दो।

केंद्र में एनडीए का हिस्सा है आरएलडी

खास बात यह है कि बीजेपी ने यह विशेषाधिकार का नोटिस अपने घटक दल के विधायक को ही दिया है। आरएलडी केंद्र में एनडीए सरकार का हिस्सा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed