फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Exercise begins for assembly election ticket in Congress observers will hold meeting in PCC room

Rajasthan: कांग्रेस में विधानसभा चुनाव टिकट के लिए कवायद शुरू, आज ऑब्जर्वर पीसीसी रूम में लेंगे बैठक

Fri, 11 Aug 2023 09:56 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Fri, 11 Aug 2023 09:56 AM IST
सार

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण की कवायदें शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को सीनियर ऑब्जर्वर मधुसूदन मिस्त्री और ऑब्जर्वर शशिकांत सेंथिल ने पीसीसी वार रूम में लोकसभा पर्यवेक्षकों और पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक बुलाई गई हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Exercise begins for assembly election ticket in Congress observers will hold meeting in PCC room
सीनियर ऑब्जर्वर मधुसूदन मिस्त्री और ऑब्जर्वर शशिकांत सेंथिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के रण में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने टिकट वितरण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को सीनियर ऑब्जर्वर मधुसूदन मिस्त्री और ऑब्जर्वर शशिकांत सेंथिल ने पीसीसी वार रूम में लोकसभा प्रभारी और पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक बुलाई हैं। जहां सितंबर में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने की तैयारी की जाएगी। कांग्रेस दो लिस्ट जारी कर सकती है।
विज्ञापन


बैठक में गहलोत-पायलट समेत कई सीनियर लीड़र्स रहेंगे मौजूद
कांग्रेस पार्टी तेजी से विधानसभा चुनाव की सभी तैयारियां पूरी करगी। उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुनाव प्रचार में उतारने की प्लानिंग कर रही है। शुक्रवार को जयपुर में अस्पताल रोड स्थित पीसीसी वार रूम में लोकसभा पर्यवेक्षकों और पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक बुलाई गई है। संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और सीनियर ऑब्जर्वर मधुसूदन मिस्त्री, ऑब्जर्वर शशिकांत सेंथिल की मौजूदगी में सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और टॉप लीडर्स मंथन करेंगे। सभी 25 लोकसभा प्रभारी और पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के 35 सदस्य बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस में टिकट वितरण की पहली बैठक 
सुबह 10 से लोकसभा वार पर्यवेक्षकों की बैठक होगी और पदाधिकारी फीडबैक लेंगे। सीनियर ऑब्जर्वर मधुसूदन मिस्त्री और ऑब्जर्वर शशिकांत सेंथिल ये दोनों ही नेता विधानसभा चुनावों में उम्मीदवार चयन, चुनाव अभियान से लेकर पूरे चुनाव पर निगरानी रखने का काम करेंगे। AICC ने राजस्थान में 25 लोकसभा सीटों पर 31 जुलाई को लोकसभा ऑब्जर्वर लगाए थे। लोकसभा सीट के हिसाब से लगाए गए ऑब्जर्वर नेताओं को विधानसभा चुनावों के लिए जिम्मेदारी दी गई है। हर नेता के पास आठ विधानसभा सीटें रहेंगी। जिनकी पहली महत्वपूर्ण बैठक आज रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 लोकसभा सीटों के ऑब्जर्वर बैठक में रहेंगे
एआईसीसी ने अमित चावड़ा को अजमेर, हिम्मत सिंह पटेल को अलवर, आनंद पटेल को बांसवाड़ा, बलदेव ठाकुर को बाड़मेर, गीता भुक्कल को भरतपुर, शैलेश परमार को बीकानेर, नीरज शर्मा को भीलवाड़ा, प्रदीप भाई दुदावत को चित्तौड़गढ़, राजपाल खारोला को चूरु और किशन पटेल को दौसा लोकसभा क्षेत्र, नौशाद सोलंकी को श्रीगंगानगर, मोना तिवारी को जयपुर, राव दान सिंह को जयपुर ग्रामीण, रघु देसाई को जालौर, ज्ञानी बेन तुम्मर को झालावाड़ बारां, अमर जी ठाकुर को झुंझुनूं, सीजी चावड़ा को जोधपुर, शकुंतला खटक को करौली-धौलपुर, इंद्रविजय गोयल को कोटा, अमित सिहाग को नागौर, अमरीश देर को पाली, प्रभु ठोकिया को राजसमंद, अमित मलिक को सीकर, मिर्जा जावेद अली को टोंक-सवाई माधोपुर और कांति कराड़ी को उदयपुर लोकसभा सीट पर ऑब्जर्वर का जिम्मा दिया है। यह सभी नेता आज पीसीसी वार रूम में सुबह 10 बजे से होने वाली बैठक में मौजूद रहेंगे।

तीनों सह प्रभारी भी बैठक में मौजूद रहेंगे
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि सुबह 10 बजे राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त लोकसभावार पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित होगी। सुबह 11 बजे पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक होगी। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सहप्रभारी काजी निजामुद्दीन, अमृता धवन, वीरेन्द्र सिंह राठौड़, वरिष्ठ पर्यवेक्षक मधुसूदन मिस्त्री, पर्यवेक्षक शशिकांत सेंथिल सहित लोकसभा पर्यवेक्षक और कमेटी के सदस्य भाग लेंगे। 


पॉलिटिकल अफेयर कमेटी में रंधावा, गहलोत, पायलट, डोटासरा, समेत 35 वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दो दिन पहले ही राजस्थान में पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी घोषित की है। जिसमे प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, सीएम अशोक गहलोत,पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, भंवर जितेंद्र सिंह और सचिन पायलट टॉप 5 में शामिल हैं। 35 नेताओं को कमेटी में जगह दी गई हैं। कमेटी में शामिल किए गए नेताओं में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को चेयरमैन नियुक्त किया गया है। पूर्व सांसद रघुवीर मीणा, राजस्थान विधानसभा डॉ. सीपी जोशी, कृषि विपणन बोर्ड अध्यक्ष और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, एआईसीसी के पूर्व महामंत्री और प्रवक्ता मोहन प्रकाश, गुजरात कांग्रेस प्रभारी और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा, पंजाब कांग्रेस प्रभारी और पूर्व राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, राजस्थान सरकार में कृषि और पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया, जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय, राजस्व मंत्री रामलाल जाट, खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया, ग्रामीण विकास और पंचायतराज मंत्री रमेश चंद्र मीणा, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद, महिला और बाल विकास राज्य मंत्री ममता भूपेश, पीडब्ल्यूडी मंत्री भजन लाल जाटव, आपदा प्रबंधन और राहत मंत्री गोविंद राम मेघवाल, उद्योग और देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत, कृषि विपणन राज्यमंत्री मुरारी लाल मीणा, खेल और युवा मामले मंत्री अशोक चांदना, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री राजेंद्र यादव, श्रम कारखाना और बॉयलर्स विभाग राज्यमंत्री सुखराम बिश्नोई, राज्यसभा सांसद नीरज डांगी, कांग्रेस विधायक रफीक खान, प्रशांत बैरवा, हाकम अली खान, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर कुलदीप इंदौरा, जुबैर खान और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्याल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed