फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Employees slam RGHS chaos, warn govt of protest if proper treatment not provided

Jaipur News: आरजीएचएस में नहीं मिल रहा उचित इलाज, अव्यवस्थाओं पर भड़के कर्मचारी, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

Sat, 30 Aug 2025 04:07 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Sat, 30 Aug 2025 04:07 PM IST
सार

आरजीएचएस का लाभ ले रहे कर्मचारियों को समय पर उचित इलाज और दवाइयां नहीं मिल पा रही हैं। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ इस संबंध में आंदोलन का ऐलान किया है।
 

विज्ञापन
Jaipur News: Employees slam RGHS chaos, warn govt of protest if proper treatment not provided
कर्मचारियों ने मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा

विस्तार

आरजीएचएस में अव्यवस्थाओं को लेकर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत ने राजस्थान सरकार को कड़ा संदेश दिया है। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि लंबे समय से राज्यकर्मियों को इलाज और दवाइयों में भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। इस संबंध में संघ ने मुख्य सचिव को एक ज्ञापन भी सौंपा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के वेतन से आरजीएचएस की अनिवार्य कटौती तो कर लेती है, लेकिन जब उपचार और दवा की बात आती है तो कर्मियों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। वर्तमान हालात इतने खराब हो चुके हैं कि अधिकांश अनुमोदित अस्पतालों ने आरजीएचएस के तहत इलाज करना ही बंद कर दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: राजस्थान की तथाकथित परंपरा का दावा फेक, वीडियो देखकर भड़के राजस्थानी, पुलिस ने बताया भ्रामक
विज्ञापन
विज्ञापन


राठौड़ ने बताया कि गंभीर रोगियों को भी अस्पताल समय से पहले डिस्चार्ज कर देते हैं क्योंकि आरजीएचएस से भर्ती की अनुमति समय पर नहीं आती। कई बार मजबूरन कर्मचारियों को नकद इलाज करवाना पड़ता है। आपातकालीन स्थिति में भी नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं होती।


महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरजीएचएस व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई और सभी अनुमोदित अस्पतालों में इलाज व दवाइयां उपलब्ध नहीं कराई गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। आंदोलन की इसी कड़ी में 3 सितंबर को राजधानी स्थित सरकारी दफ्तरों में कर्मचारी दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक कार्य का बहिष्कार करेंगे।

महासंघ ने साफ कर दिया है कि यदि सरकार अब भी चुप्पी साधे रही तो राज्यव्यापी आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। यहां तक कि विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा पर भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed