{"_id":"65389648ebe77208ae0f1aa5","slug":"rajasthan-election-tremendous-enthusiasm-to-get-names-added-to-voter-list-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जबरदस्त उत्साह, पांच लाख वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जबरदस्त उत्साह, पांच लाख वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड
Wed, 25 Oct 2023 09:45 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 25 Oct 2023 09:45 AM IST
सार
Rajasthan Election 2023: मतदाता सूची में अपना नाम देखने या जुड़वाने के लिए अब तक पांच लाख वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड किया जा चुका है। पात्र वंचित मतदाता 27 अक्तूबर तक मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकेंगे। वहीं, पिछले तीन दिन में पांच लाख से ज्यादा लोगों ने सी- विजिल एप डाउनलोड किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर निर्वाचन विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन चार अक्तूबर को हो चुका है, लेकिन फिर भी मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित रहे पात्र मतदाता अभी भी 27 अक्तूबर 2023 तक मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं। निर्वाचन विभाग द्वारा सात नवंबर को पूरक सूची सहित अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रदेश भर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। नाम देखने या जुड़ाने के लिए अब तक पांच लाख से ज्यादा लोगों ने वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड किया है। विधानसभा चुनावों में शत- प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश भर में मतदाता जागरुकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं, मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित पात्र मतदाता 27 अक्तूबर तक भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in, मतदाता सेवा पोर्टल अथवा वोटर हेल्पलाइन एप पर जाकर फॉर्म 6 के तहत अपने आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि 27 अक्तूबर के बाद किए गए आवेदन विधानसभा आम चुनाव 2023 में मतदान के लिए मान्य नहीं होंगे।
विज्ञापन
गुप्ता ने बताया कि प्रवासी भारतीय फॉर्म 6 A के तहत आवेदन कर मतदाता सूची में शामिल हो कर लोकतंत्र के महापर्व में अपना योगदान दे सकते हैं। आगामी सात दिनों में मतदाता पहचान पत्र बनकर तैयार हो जाएगा। वहीं, मतदाता आयोग की ही वेबसाइट से ई-ईपिक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
पिछले तीन दिन में पांच लाख से ज्यादा लोगों ने किया सी-विजिल एप डाउनलोड
गुप्ता ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव 2023 में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कड़ी निगरानी रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बनाए ‘सी-विजिल‘ एप शिकायतों के समाधान का बेहतरीन जरिया बनता जा रहा है। एप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर रिकॉर्ड समय में कार्रवाई हो रही है। पिछले तीन दिन में प्रदेश भर में पांच लाख लोगों द्वारा सी विजिल एप डाउनलोड किया गया है।