{"_id":"656c96f8603bf9f56605ef46","slug":"rajasthan-election-results-three-mps-could-not-support-bjp-in-victory-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election Results: तीन सांसद नहीं खिला सके कमल, दीया कुमारी की सबसे बड़ी जीत, जानें बाकी का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election Results: तीन सांसद नहीं खिला सके कमल, दीया कुमारी की सबसे बड़ी जीत, जानें बाकी का हाल
Mon, 04 Dec 2023 01:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 04 Dec 2023 01:22 PM IST
सार
Election Result Rajasthan 2023: जबरदस्त जीत में भाजपा का साथ नहीं दे पाए कई सांसद। इस चुनावी रण में पार्टी ने सात सांसदों को मैदान में उतारा था, जिनमें से तीन को हार का मुंह देखना पड़ा है। आइए, जानते हैं सात सांसद प्रत्याशियों के बारे में...
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा चुनाव परिणाम।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
चुनावी नतीजे सामने आने के बाद ये तो तय हो गया है कि राजस्थान में अगले पांच साल के लिए सत्ता की कमान भाजपा के हाथ में रहने वाली है। राजस्थान विधानसभा चुनाव के सियासी घमासान में कांग्रेस को पछाड़ कर भाजपा में जश्न का माहौल है। चुनावी रण में भाजपा ने बहुमत से जीत हासिल की है। भाजपा की इस जीत से ये तो साफ हो गया है कि राजस्थान में अभी भी कई वर्षों पुराना हार-जीत का रिवाज आज भी कायम है। भाजपा ने जबरदस्त मुकाबले में शानदार जीत हासिल की है। पार्टी के सभी सदस्यों जबरदस्त मुकाबला किया तो वहीं कुछ भरोसे पर खरे नहीं उरत पाए। भाजपा ने इस चुनावी रण में सात सांसदों को मैदान में उतारा था, जिनमें से तीन को हार का मुंह देखना पड़ा है।
विज्ञापन
विद्याधर नगर सीट
भाजपा सांसद दीया कुमारी ने विद्याधर नगर सीट पर 71368 वोटों से बढ़त बनाते हुए शानदार जीत हासिल की। ये सीट भी जयपुर जिले में आती है। दीया कुमारी का जन्म जयपुर में हुआ था। जयपुर की राजकुमारी दीया जयपुर के महाराजा सवाई सिंह और महारानी पद्मिनी देवी की बेटी हैं।
विज्ञापन
झोटवाड़ा विधानसभा सीटभाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने जयपुर की झोटवाड़ा विधानसभा सीट पर एक बार फिर अपना कब्जा जमा लिया है। राठौड़ ने कांग्रेस के अभिषेक चौधरी को शिकस्त देते हुए 50167 से बढ़त बनाई। राठौड़ जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से सांसद और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री भी हैं। इनका जन्म 29 जनवरी 1970 को जैसलमेर में हुआ था। राठौड़ पूर्व निशानेबाज भी रहे हैं।
विज्ञापन
तिजारा सीट
विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा की ओर तिजारा सीट से जीत का दम भरने उतरे बाबा बालकनाथ ने 6173 वोटों से बढ़त बनाते हुए कांग्रेस के इमरान खान को हराया है। तिजारा विधानसभा सीट राजस्थान के अलवर जिले की सीट है। बालकनाथ वर्तमान में अलवर लोकसभा सीट से सांसद और बाबा मस्त नाथ विश्वविद्यालय के चांसलर भी हैं। बाबा बालकनाथ का जन्म 16 अप्रैल 1984 को कोहराणा गांव में हुआ था।
सवाई माधोपुर सीट
राज्यसभा सांसद सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को भाजपा ने सवाई माधोपुर सीट से टिकट दिया था। मीणा ने भाजपा के भरोसे को कायम रखते हुए यहां 22510 वोटों से बढ़त बनाई और दानिश अबरार को शिकस्त दी है। मीणा किसान छवि के नेता हैं। किरोड़ी लाल मीणा भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर कई बार विधायक और सांसद बन चुके हैं। 71 साल के सांसद मीणा का जन्म 3 नवंबर 1951 को दौसा में हुआ था।
किशनगढ़ सीट
किशनगढ़ सीट से प्रत्याशी सांसद भागीरथ चौधरी ने भाजपा को काफी निराश किया है। भागीरथ को यहां 46111 वोटों से जबरदस्त हार का मुंह देखना पड़ा है। यहां से कांग्रेस के विकास चौधरी ने अच्छी बढ़त बनाते हुए भागीरथ को मात दी। ये विधानसभा सीट अजमेर जिले में आती है। भागीरथ अजमेर लोकसभा सीट से सांसद हैं। भागीरथ का जन्म 16 जून 1954 को हुआ था।
सांचोर विधानसभा सीट
सांचोर विधानसभा सीट से भाजपा की ओर से उतरे सांसद देवजी पटेल को भी तगड़ी हार का मुंह देखना पड़ा है। देवजी को 64983 वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। संचौर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी जयराम चौधरी ने भाजपा-कांग्रेस को मात देते हुए शानदार जीत हासिल की है। ये सीट जालोर जिले में आती है। देवजी पटेल का जन्म 24 सितंबर 1976 को जालौर के जाजुसन सांचोर में हुआ था।
मंडावा सीट
मंडावा सीट से सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़ ने भी भाजपा को निराश किया है। नरेंद्र कुमार को यहां 18717 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। मंडावा सीट से कांग्रेस की कुमारी रीता चौधरी ने नरेंद्र कुमार को मात दी है। ये सीट प्रदेश के झुंझुनूं जिले में आती है। नरेंद्र वर्तमान में लोकसभा सीट झुंझुनूं से ही सांसद हैं। नरेंद्र 2004 में भाजपा में शामिल हुए थे। 2008 में चुनाव लड़े, लेकिन हार का सामना करना पड़ा।