फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election: Raje supporters excited by the return of Devi Singh Bhati

Rajasthan Election: CM की दौड़ में वसुंधरा नाम का शोर; भाटी की वापसी से अंदरूनी विरोध थमा, समर्थक मान रहे जीत

Fri, 29 Sep 2023 02:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 29 Sep 2023 02:15 PM IST
सार

Rajasthan Election: अमित शाह और नड्डा के जाते ही देर शाम भाजपा के बागी नेता देवी सिंह भाटी की वापसी भाजपा में हुई। भाटी राजे गुट के नेता माने जाते हैं, और अर्जुन मेघवाल के विरोधी कहे जाते हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Election: Raje supporters excited by the return of Devi Singh Bhati
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की प्रदेश इकाई में एक बार फिर से वसुंधरा राजे के समर्थकों की वापसी से पूर्व मुख्यमंत्री को मजबूती मिली है। मतलब निकलता है कि राजे अभी भी मुख्यमंत्री की दौड़ में चल रही हैं। राजस्थान भाजपा इकाई में पिछले 6 महीनों से राजे की भूमिका को लेकर सवाल चल रहे हैं।
विज्ञापन


क्या राजे को भाजपा का चेहरा बनाया जाएगा? 
राजे को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है जो आम जनता से लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के अंदर चल रहा है। निरंतर हुई सभाओं में केंद्रीय नेतृत्व ने कई बार स्पष्ट किया है कि आगामी चुनाव में भाजपा का चेहरा सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे और पहचान कमल का फूल। फिर भी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लेकर यह सवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


हाल ही में 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर में एक बड़ी सभा में भी साफ किया था कि हमारी शान, पहचान कमल का फूल है। फिर भी राजे समर्थक मैडम के लिए किसी बड़ी घोषणा के इंतजार में बेठे हुए हैं। हालांकि सभा के अगले ही दिन वसुंधरा राजे के जयपुर स्थित 13 सिविल लाइंस स्थित बंगले पर भारी संख्या में समर्थकों की भीड़ जमा हुई थी। राजे के समर्थकों के एकदम से एकत्र होने से भाजपा में हलचल तो बड़ी थी, परंतु किसी भी विवाद या विरोध की खबर नहीं निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले ही दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंदीय ग्रहण मंत्री अमित शाह जयपुर पहुंचे और देर रात तक बैठकों का दौर चला। देर रात जब वसुंधरा राजे बैठक कर बाहर आईं तो उनके चेहरे पर मुस्कान थी, वो पॉजिटिव नजर आ रहीं थीं।

भाटी की वापसी से अंदरूनी विरोध थमा
अमित शाह और नड्डा के जाते ही देर शाम भाजपा के बागी नेता देवी सिंह भाटी की वापसी भाजपा में हुई। भाटी राजे गुट के नेता माने जाते हैं, और अर्जुन मेघवाल के विरोधी कहे जाते हैं। भाटी की वापसी को लेकर भाजपा में अंदरूनी विरोध था, जो एकाएक थम गया और खुद प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने उनका स्वागत किया। राजे समर्थक इसको मैडम की बड़ी जीत के रूप में देख रहे हैं। 


भाजपा आलाकमान बिना किसी चेहरे के चुनाव में जाने का मन बना चुका है, जिसको खुद प्रधानमंत्री ने सार्वजानिक मंच से स्वीकार किया है। चुनाव के बाद मुख्यमंत्री की दौड़ में राजे अभी भी शामिल हैं कि नहीं, ये देखना अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed