फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election: Minister Kailash Chaudhary's tongue slipped in BJP media center

Rajasthan Election: मंत्री कैलाश चौधरी की फिसली जुबान, प्रधानमंत्री को ही बता दिया सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी

Fri, 27 Oct 2023 05:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 27 Oct 2023 05:09 PM IST
सार

केंद्रीय कृषि मंत्री कैलाश चौधरी ने मोदी को ही सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी बता दिया। केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी की जुबान इस कदर फिसली कि कांग्रेस की जगह भाजपा और जहां भाजपा बोलना था वहां कांग्रेस का नाम ले गए। 

विज्ञापन
Rajasthan Election: Minister Kailash Chaudhary's tongue slipped in BJP media center
मंत्री कैलाश चौधरी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भाजपा के मीडिया सेंटर पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी की जुबान कई बार फिसली परंतु चर्चा का विषय तब बनी जब मंत्री जी प्रधानमंत्री को ही भ्रष्टाचारी बता गए। मंत्री कैलाश अशोक गहलोत को घेरने और योजनाओं को फ्लॉप साबित करने में इतनी जल्दबाजी में नजर आए की कई जगह कांग्रेस की जगह भाजपा और जहां भाजपा बोलना था वहां कांग्रेस का नाम ले गए। 
विज्ञापन


NPS की जगह OPS बोल गए
OPS गारंटी पर मुख्यमंत्री और कांग्रेस को घेरने की जल्दबाजी में बोल गए की OPS कांग्रेस ही लाई थी, जब यूपीए की सरकार थी और OPS इन्होंने ही लागू की थी, जबकि मंत्री जी कहना चाहते थे कि NPS कांग्रेस की देन है। 
विज्ञापन


उज्ज्वला योजना का नाम लेना भूले
दूसरी बार मंत्री जी की जुबान फिसली और बोले कि हम तो पहेले ही 600 में गैस दे रहे हैं, जबकि चर्चा करते हुए उज्ज्वला योजना का नाम लेना भूल गए। 

इतना ही नहीं मंत्री जी ने गहलोत के 15 लाख के बीमा को 15 हज़ार का बताते हुआ इस पर चर्चा तक कर डाली। मंत्री जी ने तब तो हद ही कर दी जब देश के प्रधानमंत्री को ही भ्रष्टाचारी बता दिया, हालांकि मंत्री जी ने यह बात जुबान फिसलने के चलते कही थी। हालांकि मंत्री जी को इस बात का अहसास प्रेस वार्ता के अंत तक नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने प्रेसवार्ता में कांग्रेस विधायकों को खुल्ला सांड तक बोल दिया मंत्री बोले कि अशोक गहलोत ने खुल्ला सांडों को छोड़ दिया है, जिन्होंने पूरे प्रदेश में लूट मचाने का काम किया। मंत्री ने मुख्यमंत्री गहलोत और पीसीसी चीफ को बंदरिया कह कर कहा कि जब बिच्छु काट जाता है वैसे हालत हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed