फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election Congress candidate Archana Sharma started crying while campaigning

Rajasthan Election: प्रचार करते समय रोने लगीं कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना शर्मा, बोलीं- मैं ये चुनाव हारी...

Wed, 25 Oct 2023 11:54 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 25 Oct 2023 11:54 AM IST
सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनावों में जयपुर की मालवीय नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना शर्मा चुनाव प्रचार कर रही थीं, इसी दौरान वो भावुक हो गईं। अर्चना के समर्थकों ने उन्हें ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
Rajasthan Election Congress candidate Archana Sharma started crying while campaigning
कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा और कांग्रेस राजस्थान में अपने प्रत्याशियों की 2-2 सूची जारी कर चुकी हैं। अब प्रत्याशी अपनी विधानसभाओं में प्रचार के लिए जुट भी गए हैं। जयपुर की मालवीय नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना शर्मा एक चुनाव प्रचार सभा में भावुक होकर रोने लगीं। अर्चना इस सीट पर लगातार तीसरा चुनाव लड़ रही हैं।

विज्ञापन


पिछले दो चुनाव वे हारी भी हैं। लेकिन फिर भी सीएम अशोक गहलोत ने अर्चना शर्मा को यहां से टिकट दिलवाया। अब अर्चना शर्मा चुनाव प्रचार में इस मुद्दे को लेकर बेहद भावुक नजर आ रही हैं। एक सभा के दौरान अर्चना शर्मा ने कहा...अगर मैं ये चुनाव हारी तो ये मेरे जीवन का...इतना बोलकर अर्चना फफक पड़ीं। इसके बाद अर्चना के समर्थकों ने उनके पक्ष में नारे लगाने शुरू कर दिए। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि अर्चना शर्मा का मुकाबला इस सीट पर भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री कालीचरण सराफ से है। सराफ छह बार के विधायक हैं और मालवीय नगर को भाजपा का गढ़ माना जाता है। हालांकि, पिछला चुनाव यहां सबसे ज्यादा टक्कर वाला हुआ था, जिसमें अर्चना एक हजार से भी कम वोटों के अंतर से हार गई थीं। इसके बाद भी गहलोत सरकार में अर्चना को तवज्जो मिली और उन्हें समाज कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष भी बनाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों हुआ था वीडियो वायरल
गौरतलब है कि पिछले दिनों भी अर्चना शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे अपनी ही पार्टी के नेताओं पर गंभीर आरोप लगा रही थीं। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। इधर, अर्चना का विरोध कर रहे कांग्रेस नेता महेश शर्मा सरकार के विप्र कल्याण बोर्ड से इस्तीफा भी दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed