फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election 2023: Satta Ka Sangram In Rajasthan; Chai Par Charcha, Yuvaon, Mahilaon, Netaon Se Batchit

Rajasthan Polls: राजस्थान के लोगों की आवाज बनने पहुंचा अमर उजाला; सत्ता के संग्राम के जरिए जाने सियासी मुद्दे

Sat, 11 Nov 2023 10:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 11 Nov 2023 10:19 PM IST
सार

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में 2023 का चुनावी रण कवर करने के लिए अमर उजाला के चुनावी रथ सत्ता का संग्राम ने प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों में जाकर चुनावी मुद्दों को जाना। सत्ता का संग्राम का यह चुनावी सफर एक नवंबर को अलवर से शुरू हुआ और जयपुर में खत्म हुआ।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023: Satta Ka Sangram In Rajasthan; Chai Par Charcha, Yuvaon, Mahilaon, Netaon Se Batchit
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 अपने चरम पर है। कुछ दिनों बाद 25 नवंबर को सभी 200 विधानसभा सीटों पर मतदान हो जाएगा। इसके मद्देनजर प्रदेश में सभी प्रमुख राजनीतिक दल चुनाव नतीजों को अपने पक्ष में करने के लिए अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए जोर-शोर से चुनाव प्रचार में लगे हैं। वहीं, तीन दिसंबर को राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे आ जाएंगे। इस बीच अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ का सफर राजस्थान के अलवर से शुरू हुआ और दौसा, सवाईमाधोपुर, बारां, झालावाड़, कोटा, भीलवाड़ा, अजमेर, तथा टोंक होते हुए जयपुर में खत्म हुआ। जहां राज्य के 72 विधानसभा क्षेत्रों में गया। अमर उजाला के चुनावी रथ ने सत्ता के संग्राम के तहत ‘चाय पर चर्चा’ में आम मतदाताओं (मजदूर और किसान आदि), युवाओं से चर्चा, महिलाओं से चर्चा कर उनके वोट देने के मुद्दे जानें। इसके साथ ही सबसे अंत में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और प्रत्याशियों से जनता के सवालों के जवाब पूछे गए।

विज्ञापन

 
अलवर में 31 अक्टूबर को कांग्रेस द्वारा जारी चौथी सूची में बीएसपी से आए कई नेताओं के टिकट देने के सवाल के जवाब में कांग्रेस नेता ने कहा कि ये तो पब्लिक कह रही है कि वो बीएसपी के साथ थे। ये तो लोगों ने अफवाह उड़ाई है कि वो बीएसपी के साथ थे, जबकि ऐसा कुछ नहीं था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गहलोत जी ने प्रदेश में युवाओं को ज्यादा प्रोत्साहन दिया हुआ है और ऐसे लोग जो पढ़े-लिखे हैं और राजनीाति में ज्यादा सक्रिय रहते हैं, खासतौर पर उन्हें मौका दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर- Rajasthan Election:सत्ता का संग्राम, योगी आदित्यनाथ के तिजारा दौरे और कांग्रेस के टिकट वितरण पर मिला अजब जवाब - Rajasthan Election 2023: Discussion Regarding Assembly Elections In Alwar - Amar Ujala Hindi News Live
विज्ञापन

 
दौसा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शीतल कुमार चौधरी ने कहा कि अगर जो भी ये कह रहा है कि दौसा की सड़कें खराब है वो सरासर झूठ कह रहा है, क्योंकि दौसा की सड़कें आपकी आंखों के सामने हैं। उन्होंने कहा कि आज दौसा की सड़कें जयपुर से कहीं ज्यादा अच्छी बनी हुई हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दौसा ही नहीं बल्कि समूचे गांव में आज सड़कों का जाल बिछा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर- सत्ता का संग्राम:दौसा में कांग्रेस ने गिनाई गहलोत सरकार की उपलब्धियां, भाजपा बोली- भ्रष्टाचार का हुआ विकास - Rajasthan Election 2023: Discussion Regarding Assembly Elections In Dausa - Amar Ujala Hindi News Live
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सवाई माधोपुर में अमर उजाला से बात करते हुए आम आदमी पार्टी के जिला सचिव सतीश जैन ने कहा कि शहर की दुर्दशा के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों जिम्मेदार हैं। 25 सालों से नगर परिषद में बीजेपी का राज था। पिछले चार साल से कांग्रेस का राज है। बीजेपी के शासन में उनके सभी नगर परिषद अध्यक्ष भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए। उन्होंने ऐसी कोई चीज नहीं छोड़ी जिसे खाया नहीं। वहीं, कांग्रेस साथ भी चल रही है। नया जिला अध्यक्ष बनाया गया, वो भी जेल चला गया। पढ़ें पूरी खबर- Rajasthan Elections 2023:सवाईमाधोपुर में 'सत्ता का संग्राम', चिकित्सा, शिक्षा और विकास पर नेताओं ने दिया जवाब - Rajasthan Elections 2023: Amar Ujala's Satta Ka Sangram In Sawaimadhopur - Amar Ujala Hindi News Live
 
बारां में अमर उजाला से एक भाजपा नेता ने कहा कि यहां पांच साल में कोई काम नहीं हुआ है, सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में इस बार बीजेपी की सरकार बनती है तो बारां में तेज गति से काम होगा। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी, तब अमृतजल योजना जैसी योजना आई थी, सीवरेज पर काम हुआ था। लेकिन इस बार की सरकार में सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ, और तो और उन्होंने मौजूदा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बारां में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। आए दिन अपराधी किसी न किसी घटना को अंजाम देते रहते हैं। ये सरकार का बड़ा फेलियर है। पढ़ें पूरी खबर- सत्ता का संग्राम:बारां में भाजपा नेता ने कहा- कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट, भ्रष्टाचार चरम पर - Rajasthan Election 2023: Satta Ka Sangram At Baran - Amar Ujala Hindi News Live
 
झालावाड़ में अमर उजाला से बात करते हुए भाजपा के मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन धवई ने रोजगार के मुद्दे पर कहा कि ये बिल्कुल सही बात है कि यहां रोजगार बहुत बड़ा मुद्दा है। हमने यहां पर धागा फैक्टरी की स्थापना की थी। आज यहां धागा फैक्टरी बंद हो चुकी है। इसकी जिम्मेदारी कांग्रेस की बनती है। हमने यहां रोजगार की दृष्टि से थर्मल पॉवर दिया। लेकिन आज थर्मल पॉवर की इकाइयां बंद होती रहती है। निश्चित रूप से यह बात सही है कि रोजगार को लेकर कांग्रेस के शासन में युवाओं के साथ जितना कुठाराघात हुआ है, वो मुझे लगता नहीं है कि इससे पहले कहीं कुछ हुआ हो। पढ़ें पूरी खबर- 'सत्ता का संग्राम':झालावाड़ में Bjp ने गिनाए विकासकार्य; कांग्रेस बोली ऐसा कुछ नहीं हुआ, गहलोत ने दिया रोजगार - Rajasthan Assembly Election 2023: 'satta Ka Sangram' In Jhalawar; Netaon Se Charcha, Rajasthan Voters Issues - Amar Ujala Hindi News Live
 
कोटा में अमर उजाला से बात करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि कोटा में कांग्रेस मजबूत है, शांति धारीवाल और सीएम अशोक गहलोत का जो विजन था उसे उन्होंने करके दिखाया। आज कोटा को लोग देखने आ रहे हैं। कोटा दुनिया का पहला ऐसा शहर है जहां रेड लाइट नहीं है, यहां देश का सबसे बड़ा रिवर फ्रंट बना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में युवाओं को रोजगार मिला है। पढ़ें पूरी खबर- सत्ता का संग्राम:कोटा में कांग्रेस नेता ने कहा- युवाओं को मिला रोजगार, सीएम गहलोत के विजन पर हो रहा काम - Rajasthan Election 2023; Satta Ka Sangram At Kota Hindi News Coverage - Amar Ujala Hindi News Live
 
भीलवाड़ा में बीजेपी नेता ने कहा कि कांग्रेस की निकम्मी सरकार थी। युवा पेपर लीक से परेशान था, प्रदेश में मंहगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है, इसके साथ ही महिलाएं आसुरक्षित हैं। इसको देखते हुए भीलवाड़ा का जममानस तैयार है कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए। इस बार राजस्थान में परिवर्तन होगा और भीलवाड़ा में चौथी बार भाजपा का विधायक चुना जाएगा। पढ़ें पूरी खबर- सत्ता का संग्राम:भीलवाड़ा में बीजेपी नेता ने कहा- राजस्थान में होगा परिवर्तन, कांग्रेस नेता ने किया पलटवार - Rajasthan Election 2023: Satta Ka Sangram At Bhilwara - Amar Ujala Hindi News Live
 
अजमेर में अमर उजाला से बात करते हुए गवर्नमेंट कॉलेज के छात्र मनीष ने बताया कि युवाओं के लिए बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। उन्होंने सवाल करते हुए पूछा कि क्यों नहीं मिल रहा और किस लिए नहीं मिल रहा। बच्चे एमए करते हैं, आगे पढ़ने की कोशिश करते हैं। फिर उनको नौकरी नहीं मिल रही है। कुछ पर्सेंटेज की कटऑफ हाई रहती है या पेपर लीक का कुछ मामला आ जाता है। ये चीजें सही होनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर- सत्ता का संग्राम:अजमेर में युवा बोले- बेरोजगारी, पेपर लीक बड़ी समस्या; केंद्र सरकार भी हमारे मुद्दों पर शून्य - Rajasthan Assembly Election 2023: 'satta Ka Sangram' In Ajmer; Yuvaon Se Charcha, Rajasthan Voters Issues - Amar Ujala Hindi News Live

 
जयपुर में अमर उजाला से बात करते हुए कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व नेता आरसी चौधरी ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव से पूर्व पांच राज्यों का विधानसभा का चुनाव है। इसमें राजस्थान एक नजीर पेश कर रहा है। न सिर्फ जयपुर संभाग बल्कि राजस्थान के अंदर चुनाव जा किधर रहा है। एक तरफ विभाजन की राजनीति, मुद्दे विहीन राजनीति है और आस्था सत्ता के लिए काम में लिया जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ जनता की आवाज को सुना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर- सत्ता का संग्राम:जयपुर में कांग्रेस ने कहा- Bjp के पास मुद्दा ही नहीं; भाजपा ने लगाया वादाखिलाफी का आरोप - Rajasthan Assembly Election 2023: 'satta Ka Sangram' In Jaipur; Netaon Se Charcha, Rajasthan Voters Issues - Amar Ujala Hindi News Live

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed