{"_id":"654b302b02248a79e9062514","slug":"rajasthan-assembly-election-2023-satta-ka-sangram-in-ajmer-yuvaon-se-charcha-rajasthan-voters-issues-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता का संग्राम: अजमेर में युवा बोले- बेरोजगारी, पेपर लीक बड़ी समस्या; केंद्र सरकार भी हमारे मुद्दों पर शून्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता का संग्राम: अजमेर में युवा बोले- बेरोजगारी, पेपर लीक बड़ी समस्या; केंद्र सरकार भी हमारे मुद्दों पर शून्य
Wed, 08 Nov 2023 12:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:22 PM IST
सार
Rajasthan Election 2023: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज यानी आठ नवंबर को राजस्थान के अजमेर पहुंचा है। यहां युवाओं और छात्रों से बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। चर्चा के दौरान युवाओं ने अपनी समस्याओं पर खुलकर बातचीत की।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में चुनावी बिसात बिछ चुकी है। कांग्रेस और बीजेपी ने लगभग सीटों पर अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। आगामी 25 नवबंर को प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। चुनाव से पहले अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' प्रदेश भर के मतदाताओं का मन टटोलने निकला है। आज हमारा कारवां अजमेर पहुंचा है। यहां अमर उजाला ने युवाओं-विद्यार्थियों से चर्चा की और उनके मुद्दों को जानने की कोशिश की। इस दौरान युवाओं ने बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर जमकर गुस्सा निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
'युवाओं के लिए बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा'
अमर उजाला से बात करते हुए गवर्नमेंट कॉलेज के छात्र मनीष ने बताया कि युवाओं के लिए बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। उन्होंने सवाल करते हुए पूछा कि क्यों नहीं मिल रहा और किस लिए नहीं मिल रहा। बच्चे एमए करते हैं, आगे पढ़ने की कोशिश करते हैं। फिर उनको नौकरी नहीं मिल रही है। कुछ पर्सेंटेज की कटऑफ हाई रहती है या पेपर लीक का कुछ मामला आ जाता है। ये चीजें सही होनी चाहिए।
विज्ञापन
'राजनीति में नए चेहरों को मौका मिलना चाहिए'
इसके साथ ही मनीष ने कहा कि राजनीति में भी युवाओं को आगे आने का मौका दिया जाना चाहिए। 20-25 साल से आप राज कर रहे हो, आपने क्षेत्र के अंदर क्या काम किया है। कुछ नहीं किया। मैं खुद उत्तर विधानसभा क्षेत्र का निवासी हूं। वहां पर न सड़कें ढंग की हैं, कुछ सही नहीं है। जाम लगा रहता है, न ट्रैफिक लाइट की सुविधा है। सड़कों पर पानी बह रहा बारिश का, कोई मतलब नहीं है। आप मौका दो तो नए चेहरों मौका दीजिए।
'रोजगार के लिए स्किल डिवेलपमेंट पर ध्यान दे सरकार'
एक अन्य युवक ने कहा कि मेरा मानना है कि जो भी आगे सरकार चुनकर आएगी उसको स्किल डिवेलपमेंट पर जरूर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि हमारे लिए रोजगार मुख्य चीज है। जब रोजगार होगा तभी हम आगे बढ़ पाएंगे। इसलिए हमें रोजगार पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें पुरानी स्किल्स पर नहीं, बल्कि आज के बाजार के मुताबिक नव कौशल (नई स्किल्स) जैसे एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) बगैरह जो भी चीजें नई तकनीक आगे आ रही है। उन पर ध्यान देना चाहिए। तभी जाकर हमें आगे रोजगार मिल पाएगा और हम सेल्फ सफिशिएंट (आत्मनिर्भर) बन पाएंगे।
‘केंद्र सरकार युवाओं के मुद्दे पर शून्य है’
एक अन्य युवा वोटर ने कहा कि केवल राजस्थान में ही नहीं बल्कि पूरे देश में युवाओं के लिए रोजगार की स्थिति में बदलाव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार केंद्र सरकार युवाओं के मुददे पर शून्य है। चाहे वह रोजगार हो, शिक्षा हो या कुछ और, केंद्र सरकार इन मुद्दों पर असफल रही है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में गहलोत सरकार द्वारा युवाओं को बहुत अच्छी योजनाएं दी गई हैं। जैसे कोई कॉम्प्टीशन की तैयारी करता है तो वन टाइम रजिस्ट्रेशन करा कर हर चीज/कॉम्प्टीशन में भाग ले सकता है। इसके साथ-साथ अभी एक महीने पहले हमारे यहां के बड़े से खेल के मैदान में युवाओं के लिए रोजगार मेला भी लगाया गया था। उसमें राजस्थान सरकार द्वारा काफी लोगों को रोजगार भी दिया गया है। इसी तरह हम केंद्र सरकार से भी मांग करते हैं कि युवाओं के लिए अच्छा कार्य करें और युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में, विकास के क्षेत्र में आगे लाएं।
‘हर गांव-कस्बे की लड़की तक शिक्षा पहुंचनी चाहिए’
वहीं, एक छात्रा ने कहा कि असल में लड़कियों को वाकई अपनी लाइफ में बहुत सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन हाल ही में शिक्षा का अधिकार लड़कियों को दिया जा रहा है। मैं चाहती हूं कि गांव-गांव तक, हर एक छोटे कस्बे तक पढ़ाई-लिखाई की प्रथा पहुंचे और सबको शिक्षा का अधिकार मिले। क्योंकि अगर शिक्षा होगी तो हर लड़की शिक्षित होकर अपने जीवन को सफल बनाने में समर्थ होगी।