फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LIVE Rajasthan Election 2023 Live: कांग्रेस की छठी सूची के बाद BJP की 5वीं लिस्ट जारी, 15 उम्मीदवारों का एलान

Mon, 06 Nov 2023 03:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 06 Nov 2023 03:31 PM IST
खास बातें

Rajasthan Vidhan Sabha Chunav 2023 Live News in Hindi:कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 22 उम्मीदवारों की छठी सूची में आखिरकार मंत्री महेश जोशी का टिकट काट दिया। उनकी जगह आरआर तिवाड़ी को हवामहल सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। 

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 News Live RJ Assembly Election Schedule Rally BJP Congress Candidates Updates
राजस्थान विधानसभा चुनाव। - फोटो : Amar Ujala Digital

लाइव अपडेट

02:33 PM, 05-Nov-2023
आम आदमी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
'आप' के 20 स्टार प्रचारक संभालेंगे कमान
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने भी अपने स्टार प्रचाराकों की सूची जारी कर दी है। लिस्ट में 20 स्टार प्रचारकों के नाम शामिल हैं। राजस्थान के चुनावी रण के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जो नाम शामिल किए हैं उनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के संगठन महासचिव संदीप पाठक का नाम है। खास बात ये है कि आम आदमी पार्टी ने इस लिस्ट में उन नामों को भी शामिल किया है जो इस समय शाराब घोटाले में जेल में बंद हैं। पार्टी ने इस सूची में मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को भी शामिल किया है।
01:33 PM, 05-Nov-2023
भाजपा की पांचवीं सूची में 15 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का एलान
Rajasthan BJP List: विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने राजस्थान में प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी। नई लिस्ट के बाद पार्टी 197 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। अब तीन सीट पर उम्मीदवार की घोषणा बाकी है। इस सूची में पार्टी ने 15 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। इससे पहले भाजपा चार सूचियां जारी कर चुकी है। इनमें पार्टी की ओर से 184 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान किया जा चुका है। चौथी सूची में पार्टी की ओर से सिर्फ दो सीटों टोडाभीम और शिव पर प्रत्याशी उतारे गए थे। जबकि, तीसरी सूची में 58 उम्मीदवारों का एलान किया गया था। 21 अक्तूबर को 83 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। इसमें वसुंधरा राजे समेत उनके 14 समर्थकों को टिकट दिया गया था। पहली सूची में सात सांसदों समेत 41 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा गया था।

विज्ञापन
12:26 PM, 05-Nov-2023
कैलाश मेघवाल। - फोटो : Amar Ujala Digital
नाराज कैलाश मेघवाल निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव
बीजेपी से टिकट न मिलने से नाराज कैलाश मेघवाल ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। कैलाश मेघवाल के इस एलान के बाद से राजनीति तेज हो गई है। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने भारी अंतर से जीत हासिल की थी। मेघवाल इस बार भी अपनी टिकट पक्की मान कर चल रहे थे, लेकिन ने बीजेपी ने उनको टिकट नहीं दिया। अब मेघवाल के निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा से राजस्थान की राजनीति और दिलचस्प हो गई है।
11:22 AM, 05-Nov-2023
सीएम गहलोत के साथ ओएसडी लोकेश शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
सीएम के OSD शर्मा रह गए खाली हाथ
इस सूची ने सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा के लिए भी दरवाजे बंद कर दिए हैं। इस सूची में दिग्गज मंत्री महेश जोशी का टिकट तो कटा ही सीएम अशोक गहलोत के अवास पर शक्ति प्रदर्शन करने वाले उनके ओएसडी लोकेश को भी नहीं मिला। लोकेश शर्मा पहले बीकानेर पश्चिम फिर भीलवाड़ा से टिकट की मांग कर रहे थे। इसे लेकर पिछले दिनों लोकेश शर्मा ने सीएम आवास पर अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन भी किया था। इसमें कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने 
10:47 AM, 05-Nov-2023
इन्हें यहां से मिला टिकट
  • लाडपुरा से नईमुद्दीन गुड्डू
  • आहोर से सरोज चौधरी
  • पिलानी से पीतराम काला
  • शाहपुरा से मनीष यादव
  • चोमू से शिखा बराला
  • संगरिया से अभिमन्यु पूनिया
  • विद्याधर नगर से सीताराम अग्रवाल
  • अलवर शहर से अजय अग्रवाल
  • आमेर से प्रशांत शर्मा
  • जमवारामगढ़ से गोपाल मीणा
  • श्री डूंगरगढ़ से मंगलाराम गोदारा
  • लोहावट से किशनाराम बिश्नोई
  • मालपुरा से घासीलाल चौधरी
  • हवामहल से आरआर तिवाड़ी
  • दातारामगढ़ से वीरेंद्र सिंह
  • मेड़ता से शिवरतन वाल्मिकी
  • खींवसर से सहदेव चौधरी या दुर्ग सिंह
  • पिलानी से प्रीतराम काला
  • भादरा से अनीता बेनीवाल
  • भरतपुर आरएलडी के लिए छोडी- यहां सुभाष गर्ग प्रत्याशी हैं
  • सूरसागर से शहजाद खान
  • चोरासी से ताराचंद भगोरा
  • फलोदी से प्रकाश छगानी
09:55 AM, 05-Nov-2023
अब सिर्फ 21 उम्मीदवारों का एलान बाकी
छह सूचियों को मिलाकर कांग्रेस अब तक 179 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। अब सिर्फ 21 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान होना बाकी है। जयपुर की एक झोटवाड़ा सीट फिलहाल होल्ड पर रखा गया है। यहां पार्टी की ओर से किसी बड़े चहरे को मैदान में उतारे की तैयारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:20 AM, 05-Nov-2023
सचिन पायलट के खास के नाम 
कांग्रेस ने अपनी छठी सूची में 23 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है। छठी लिस्ट में सचिन के साथियों का नाम है। सचिन के सबसे खास अभिमन्यु पूनियां, मनीष यादव को फिर कांग्रेस ने मैदान में उतार दिया है। ये दो चेहरे ऐसे हैं जो युवा हैं और सचिन के साथ दिखते हैं. वहीं भरतपुर की सीट को आरएलडी के लिए छोड़ दिया गया है। इसके साथ ही सबसे बड़ी बात चौमूं सीट से इस बार महिला को टिकट मिला है। ये चेहरे ऐसे हैं जो युवा हैं और काफी चर्चा में रहते हैं। आमेर से प्रशांत शर्मा को फिर मौका मिला है।

08:40 AM, 05-Nov-2023
गहलोत के करीबी हैं जोशी
मंत्री महेश जोशी को लंबा इंतजार कराने के बाद कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें दरकिनार कर दिया। महेश जोशी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी माने जाते हैं। शनिवार देर रात जारी कांग्रेस प्रत्याशियों की छठी सूची में भी जोशी का नाम नहीं मिला। वे जिस हवामहल सीट से विधायक हैं वहां से आरआर तिवाड़ी को टिकट दे दिया गया। 
08:17 AM, 05-Nov-2023

LIVE Rajasthan Election 2023 Live: कांग्रेस की छठी सूची के बाद BJP की 5वीं लिस्ट जारी, 15 उम्मीदवारों का एलान

कांग्रेस ने शनिवार शाम को अपनी छठी सूची जारी की। इस सूची में 23 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है। कांग्रेस की छठी लिस्ट में सबसे प्रमुख नाम आर आर तिवाड़ी का है, जिन्हें राज्य के कैबिनेट मंत्री महेश जोशी के स्थान पर हवा महल विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा भी कई नाम ऐसे हैं जो दिन में नामांकन कर चुके थे और उन्हें देर रात प्रत्याशी घोषित किया। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed