फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election 2023: J P Nadda Released BJP Manifesto Sankalp Patra for Vidhan Sabha Chunav

BJP Manifesto Rajasthan: नड्डा ने जारी किया BJP का संकल्प पत्र, बोले- इन वादों को पूरा करने के लिए हम कटिबद्ध

Thu, 16 Nov 2023 01:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 16 Nov 2023 01:03 PM IST
सार

Rajasthan Election BJP Manifesto: जेपी नड्डा ने घोषणा पत्र कहा कि हम इसमें लिखे शब्दों को पूरा करने के लिए कटिबद्ध हैं। हमारा इतिहास है, हमने जो कहा है वो किया है। जो नहीं कहा है, वो भी किया है।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023: J P Nadda Released BJP Manifesto Sankalp Patra for Vidhan Sabha Chunav
बीजेपी का संकल्प पत्र जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजेपी ने राजस्थान के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया है। बीजेपी राजस्थान में भ्रष्टाचार, महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था, कन्हैया लाल जैसे मुद्दों को लेकर गहलोत सरकार पर हमलावर है।

विज्ञापन


'राजस्थान में जल जीवन मिशन जेल भरो मिशन बना'
जेपी नड्डा ने कहा, अन्य पार्टियों के लिए घोषणा पत्र महज औपचारिकता है, लेकिन बीजेपी के लिए यह विकास का रोड मैप है। हम इसमें लिखे शब्दों को पूरा करने के लिए कटिबद्ध हैं। हमारा इतिहास है, हमने जो कहा है वो किया है। जो नहीं कहा है, वो भी किया है। नड्डा ने कहा, राजस्थान में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार, महिला अत्याचार, किसानों का तिरस्कार और पेपरलीक ने यहां रिकॉर्ड तोड़ा। गरीबों के साथ अत्याचार हुआ, योजनाओं के घोटालों में भी पीछे नहीं रहे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री गहलोत के परिवार का 11 हजार करोड़ का कांट्रेक्ट मिला है, जल जीवन मिशन में घोटाला हुआ। बलात्कार में राजस्थान नंबर एक  है। भ्रष्टाचार के नए-नए आयाम राजस्थान में देखने को मिले। राजस्थान जैसी शांत जगह पर सिर तन से जुड़ा होने वाला घटनाक्रम भी देखने को मिला। केंद्र की विभिन्न योजनाओं ने महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया। किसानों का बीजेपी ने ध्यान रखा, युवाओं को सरकारी नौकरी दी, गरीबों को मुफ्त अन्न, कांग्रेस की गहलोत सरकार ने भाजपा के कार्यों को रुकावट करने का किया काम किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, मंत्री प्रहलाद जोशी, उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया सहित मंच पर कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बातों पर आधारित है संकल्प पत्र

  • सबका साथ सबका विकास
  • गरीब, दलित का ध्यान रखना
  • इन्फ्रॉस्ट्रक्चर विकसित करना


संकल्प पत्र में क्या है...

  • पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के लिए वित्तीय सहायता बढाकर 12 हजार प्रतिवर्ष किया जाएगा
  • गेंहू की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य के ऊपर बोनस देकर 2700 प्रति क्विंटल करेंगे। 
  • कांग्रेस राज में नीलाम हुई किसानों की जमीन का उचित मुआवजा देने के लिए एक मुआवजा नीति लाएंगे।
  • प्रत्येक जिले में महिला थाना और हर पुलिस स्टेशन में महिला डेस्क एवं सभी प्रमुख शहरों में एंटी-रोमियो स्क्वाड का गठन करेंगे।
  • लाडी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत बालिका के जन्म पर ₹2 लाख के सेविंग बांड से वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे।
  • मुख्यमंत्री फ्री स्कूटी योजना के अंतर्गत 12वीं पास करने वाली मेघावी छात्राओं को स्कूटी देगें।
  • लखपति दीदी योजना के अंतर्गत 6 लाख से ज्यादा ग्रामीण महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।
  • पीएन उज्ज्वला योजना सभी गरीब परिवारों की महिलाओं को 450 में सिलेंडर देंगे।
  • आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों को यूनिफॉर्म आदि के लिए ₹1,200 की वार्षिक सहायता प्रदान करेंगे।।
  • पेपर लीक, फर्टिलाइजर, मिड-डे मील, खनन, पीएम आवास, जल जीवन आदि घोटालों की जांच के लिए एस.आई.टी गठन करेंगे।
  • पर्यटन कौशल कोष बनाकर 5 लाख युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार अथवा स्वरोजगार के अवसर प्रदान करेंगे।
  • प्रदेश के युवाओं को अगले पांच वर्षों में 2.5 लाख सरकारी नौकरियां 
  • मानगढ़ धाम को भव्य ट्राइबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed