फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election 2023: Election date finalized with code of conduct in Rajasthan

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में बजा चुनावी बिगुल; आज से आचार संहिता लागू, जानिए चुनाव का पूरा लेखा-जोखा

Mon, 09 Oct 2023 12:44 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 09 Oct 2023 12:44 PM IST
सार

भारत निर्वाचन आयोग की चुनाव तारीख के एलान के बाद आज से राजस्थान की राजनीतिक गतिविधियां पूरी तरह से बदल जाएंगी। निर्वाचन आयोग की नजर हर राजनीतिक दल की गतिविधि पर रहेगी।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023: Election date finalized with code of conduct in Rajasthan
राजस्थान विधानसभा चुनाव। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की बात करें तो इसको लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस रखी है। आज भारत निर्वाचन आयोग ने राजस्थान समेत पांच राज्यों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर आदर्श आचार संहिता लागू कर दी है। राज्य में चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाती है। नतीजे आने तक यह आचार संहिता जारी रहेगी। 
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग ने राजस्थान समेत पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। राजस्थान में 23 नवंबर को एक चरण में मतदान होगा, जबकि मतगणना 3 दिसंबर को होगी। चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही आज से प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। अब प्रत्याशियों का चुनावी प्रचार का खर्च जुड़ने लगेगा। राजस्थान में पिछले विधानसभा चुनावों की तरह ही इस बार भी एक चरण में मतदान होगा। प्रदेश में पांच करोड़ 26 लाख 80 हजार 545 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर नई सरकार चुनेंगे।
विज्ञापन




राज्य में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन भी किया जा चुका है। अंतिम सूची के अनुसार प्रदेश में पांच करोड़ 26 लाख 80 हजार 545 मतदाता पंजीकृत किए गए हैं। इनमें से 2 करोड़ 73 लाख 58 हजार 627 पुरूष और 2 करोड़ 51 लाख 79 हजार 422 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदाता सूची में 80 साल से अधिक आयु के 11.78 लाख मतदाता और 100 वर्ष से अधिक आयु के 17,241 मतदाता पंजीकृत हैं। 5.61 लाख विशेष योग्यजन मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इन मतदाताओं को होम वोटिंग की सुविधा दी जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


606 ट्रांसजेंडर मतदाता भी पंजीकृत
इसी प्रकार 606 ट्रांसजेंडर मतदाता भी पंजीकृत हैं। प्रदेश के मतदान केंद्र की बात करें तो 601 मतदान केंद्र नए बनाए गए हैं और 32 मतदान केंद्रों का समायोजन किया गया है। 569 मतदान केंद्र बढ़ाए गए हैं। मतदान केंद्र की संख्या 51 हजार 187 से बढ़कर 51 हजार 756 हो गई है। 


32247 नवविवाहित महिलाओं के नाम सूची में जुड़े
32 हजार 247 नवविवाहित महिलाओं को मतदाता सूची में जोड़ा गया है। इसी प्रकार 606 ट्रांसजेंडर और 77 हजार 343 पीवीटीजी मतदाता भी पंजीकृत हैं। प्रदेश के मतदान केंद्र की बात करें तो 601 मतदान केंद्र नए बनाए गए हैं और 32 मतदान केंद्रों का समायोजन किया गया है। 569 मतदान केंद्र बढ़ाए गए हैं। मतदान केंद्र की संख्या 51 हजार 187 से बढ़कर 51 हजार 756 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed