फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election 2023 Congress will start bus tour in all seven divisions to corner BJP on ED action

Rajasthan Election: ईडी कार्रवाई पर बीजेपी को घेरने की तैयारी, सातों संभाग में कांग्रेस शुरू करेगी बस यात्रा

Sat, 28 Oct 2023 08:49 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Sat, 28 Oct 2023 08:49 AM IST
सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर कांग्रेस जल्द ही प्रदेश के सातों संभागों में यात्राएं निकालना शुरू करेगी। इसके लिए संभाग प्रभारी भी बनाए जाएंगे। यात्रा की तिथि का एलान भी जल्द कर दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Congress will start bus tour in all seven divisions to corner BJP on ED action
कांग्रेस शुरू करेगी संभागवार यात्राएं - फोटो : social media

विस्तार

प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस लगातार घोषणाएं करती जा रही है। अब इन घोषणाओं को घर-घर पहुंचाने के लिए सातों संभागों में यात्राएं शुरू की जाएगी। शुक्रवार को कांग्रेस वार रूम में हुई कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक में यह निर्णय किया गया कि प्रदेश के सातों संभागों की हर विधानसभा में बस से यात्राएं निकाली जाएंगी। बैठक में सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष सीपी जोशी मौजूद थे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हर यात्रा के साथ कांग्रेस का कम से कम एक बड़ा नेता जुड़ेगा। यात्रा की तारीख जल्द घोषित कर दी जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले भाजपा भी प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकाल चुकी है। लेकिन यह यात्रा पार्टी में गुटबाजी के चलते विवादों में ज्यादा रही। वहीं, सीएम अशोक गहलोत भी ईआरसीपी और विजन 2030 को लेकर जो यात्रा निकालने वाले थे। वह भी एन वक्त पर स्थगित कर दी गई। प्लान के मुकाबले गहलोत को 42 विधानसभाओं में यात्रा निकालनी थी। यात्रा का रूट चार्ट भी तैयार हो गया था। लेकिन बाद में योजना पर ब्रेक लग गए। इसके बाद कुछ जगहों पर सांकेतिक यात्राएं जरूर निकाली गई।
विज्ञापन


डोटासरा बोले हर विधानसभा से निकलेगी यात्रा
गुरुवार को ईडी की कार्रवाई का सामना कर चुके गोविंद सिहं डोटासरा ने बताया कि हर संभाग में आने वाली विधानसभाओं से यह यात्रा निकलेगी। इसके लिए संभाग प्रभारी बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन यात्राओं में घर-घर जाकर कांग्रेस की योजनाओं का प्रचार करेंगे साथ ही भाजपा को एक्सपोज भी करेंगे। गौरतलब है कि राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस अब तीन सूचियां जारी कर 95 प्रत्याशियों को मैदान में उतार चुकी है। टिकट जारी करने के साथ ही सीएम अशोक गहलोत 7 बड़ी गारंटियों का ऐलान भी कर चुके हैं। इनमें महिलाओं को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, सरकारी कॉलेज में प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाले छात्रों को लैपटॉप, पशुपालकों से गौबर की खरीद, ओल्प पेंशन स्कीम तथा आपदा राहत में 15 लाख का बीमा कवर शामिल है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed