फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election 2023 Congress-BJP clash over English medium know what Pawan Kheda says

Rajasthan Election: अंग्रेजी मीडियम पर कांग्रेस-बीजेपी के बीच क्यूं छिड़ा घमासान, जानें क्या बोले पवन खेड़ा

Thu, 02 Nov 2023 06:10 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 02 Nov 2023 06:10 AM IST
सार

Rajasthan Election 2023: एआईसीसी के मीडिया कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने बुधवार को जयपुर में प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने पूछा कि बीजेपी को गांरटी शब्द से इतनी चिढ़ क्यूं है।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Congress-BJP clash over English medium know what Pawan Kheda says
पवन खेड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस लगातार एक के बाद एक गारंटी लांच कर रही है। बीजेपी इन गारंटियों पर सवाल उठा रही है। वहीं, एआईसीसी के मीडिया कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने पूछा कि बीजेपी को गारंटी शब्द से इतनी नफरत क्यूं है।

विज्ञापन


बता दें कि खेड़ा बुधवार को जयपुर में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। खेड़ा ने कहा कि समझ नहीं आता बीजेपी के नेताओं को इस गारंटी से क्या परेशानी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं के बच्चे अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा लेकर विदेशों में पढ़ाई कर रहे हैं और गर्व के साथ भाजपा नेता अपने बच्चों की फोटो यह दर्शाते हुए सोशल मीडिया पर डालते हैं कि मेरा बच्चा विदेश में पढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को यह तकलीफ है कि राजस्थान में एक गरीब, मजदूर, किसान का बेटा अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा लेकर कहीं अंग्रेजी में इनके बच्चों से बात करते हुए मुकाबला न करने लग जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि भाजपा के नेताओं को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा की गारंटी से आपत्ति है तो विरोध करने से पूर्व अपने बच्चों को विदेशों से वापस बुलाएं, उसके पश्चात् अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा का विरोध करें। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता समझदार है, वो गहलोत सरकार की गारंटी व कार्यों पर वोट करेगी तथा प्रदेश में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed