फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election 2023: Chief Minister Ashok Gehlot verbally attacked BJP in a press conference.

Rajasthan Election: 'मैं उनकी तकलीफ समझता हूं, हॉर्स ट्रेडिंग से भी सरकार नहीं गिरा पाए', CM ने BJP पर कसा तंज

Thu, 23 Nov 2023 11:07 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 23 Nov 2023 11:07 AM IST
सार

Rajasthan Election: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पत्रकारवार्ता में कहा कि हमने विनती की थी कि हमारे काम और योजनाओं पर बहस करो कमियां बताओ। उस पर बहस नहीं हो रही केवल भड़काने वाली स्पीच हो रही है।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023: Chief Minister Ashok Gehlot verbally attacked BJP in a press conference.
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान चुनाव के लिए अब एक दिन शेष है। पूरे प्रदेश में सभी पार्टियों के दिग्गज चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। आज गुरुवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन भी है। ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पत्रकार वार्ता की। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भाजपा पर पूरी तरह से हमलावर दिखे।  

विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा को दुख है कि वो हमारी सरकार गिरा नहीं पाए। इसलिए राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शाह और अन्य नेताओं ने धावा बोला हुआ है। सीएम ने दावा किया कि ये लोग 25 के बाद यहां मुंह नहीं दिखाएंगे। ये षड्यंत्रकारी लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




'ऐसे बटन दबाओ जैसे फांसी दे रहे हो'
महादेव एप में छत्तीसगढ़ के सीएम को चुनाव से चार दिन पहले गिरफ्तार करने की साजिश थी। लाल डायरी भी भाजपा की साजिश थी। महादेव एप में भी साजिश हुई। वहां ये एक्सपोस हो गए। राजस्थान में भी एक्सपोज हुए। ईडी की छापेमारी में कोई कांग्रेस नेता गिरफ्तार हुआ क्या? हमने विनती की थी कि हमारे काम और योजनाओं पर बहस करो कमियां बताओ। उस पर बहस नहीं हो रही केवल भड़काने वाली स्पीच हो रही है। जितने भी नेता आए यही भाषा बोलकर गए हैं, 'ऐसे बटन दबाओ जैसे फांसी दे रहे हो' कन्हैयालाल को मारने वाले इनके कार्यकर्ता हैं। इन्होंने उनका स्वागत किया, थाने से छुड़ाया। ये विज्ञापन देकर क्या संदेश देना चाहते हैं। बम ब्लास्ट में इनके समय खामियां रहीं।

ये भविष्यवक्ता हैं क्या? 
सीएम ने कहा कि पीएम अभिनेता हैं। कहते हैं मैं ओबीसी का हूं। मुझे नीच कह दिया। किसी ने नीच नहीं कहा। गुजरात में कहा ये राजस्थानी आ गया, इसकी बात मानोगे तो मैं कहां जाऊंगा। हम नहीं कह रहे कि गुजरती वोट मांगने आ गया, मैं कहां जाऊंगा। ये भविष्यवक्ता हैं क्या? जो कह रहे हैं कि अबकी बार मैं सीएम नहीं बनूंगा, लेकिन खुद फिर से पीएम बनने की भविष्यवाणी कर रहे हैं।


हॉर्स ट्रेडिंग करके लोगों को भड़का रहे हैं
मुझे पूरा यकीन है कि जानता बीजेपी को सबक सिखाएगी। हमारी स्कीमें शानदार हैं। मैं उनकी तकलीफ समझता हूं, हॉर्स ट्रेडिंग करके भी सरकार नहीं गिरा पाए हैं। राजेश पायलट को लेकर गुर्जर समाज को भड़का रहे हैं। इनकी पार्टी में 22 बार फायरिंग हुई थी, जिसमें 72 गुर्जर मारे गए। मेरे वक़्त में फायरिंग छोड़ो मैंने लाठीचार्ज तक नहीं होने दिया। 
मुझे यकीन है कि इस बार जानता हमें केरल की तरह रिपीट करेगी। केरल में भी 77 साल में सरकार बदल रही थी। बीजेपी ने गुर्जर समाज को भड़काया है। पांच प्रतिशत आरक्षण हमने दिया उनको।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed