फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election 2023 BJP minority leader Amin Pathan joins Congress

Rajasthan Election 2023: बीजेपी का बड़ा अल्पसंख्यक चेहरा अब कांग्रेस में पहुंचा, पीएम मोदी से पूछे ये सवाल

Wed, 15 Nov 2023 04:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 15 Nov 2023 04:02 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान बीजेपी में अल्पसंख्यक समुदाय का एक बड़ा चेहरा अब कांग्रेस में शामिल हो गया है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे अमीन पठान ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और मोहन प्रकाश भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 BJP minority leader Amin Pathan joins Congress
अमीन पठान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमीन पठान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष रहे हैं।उनके साथ कई पार्षदों और भाजपा पदाधिकारियों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली। अमीन पठान राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख अल्पसंख्यक चेहरों में शामिल रहे और लंबे समय से पार्टी से जुड़े रहे हैं। लेकिन पार्टी ने उन्हें एक बार भी विधायक का टिकट नहीं दिया। वहीं, इस बार तो पार्टी एक भी मुस्लिम चेहरे को मैदान में नहीं उतारा है।

विज्ञापन


अमीन पठान ने कहा कि उन्होंने 25 साल भाजपा में काम किया। पार्षद से लेकर कई पदों पर रहे। पहले अटल बिहारी वाजपेयी और भैरों सिंह शेखावत की जो भाजपा थी, वह अब नहीं रही। आज जो नारा है, 'सबका साथ, सबका विकास' यह पहले दिखता था। आज नहीं दिखता है। उन्होंने कहा कि भारत का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी कितने दिन तक जंतर-मंतर पर धरना देकर बैठे रहे। किसान, मजदूर और गरीबों की भाजपा में अनदेखी हो रही है, इसलिए भाजपा को छोड़ा। कांग्रेस ने कई नीतियां बनाई। खिलाड़ियों से लेकर हर वर्ग के लिए काम किया, इससे प्रभावित होकर कांग्रेस ज्वाइन की है।
विज्ञापन


गहलोत बरसे बीजेपी पर, लाल डायरी की साजिश गृह मंत्रालय ने रची
इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया कि वे राजस्थान आकार लोगों को भड़का रहे हैं। लाल डायरी के राज बाहर आने के सवाल पर सीएम ने कहा कि लाल डायरी की साजिश गृह मंत्रालय में रची गई, जिसमें हमारे मंत्री को भी शामिल किया गया। उन्होंने साफ किया कि उन्हें लाल डायरी की नहीं, बल्कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने की चिंता है। ताकि जनता को योजनाओं का फायदा मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि अमीन पठान पूरी तरह खेलों को समर्पित रहे हैं। लंबे समय तक भाजपा में रहे, लेकिन वहां जिस तरह का माहौल बना रखा है कि कोई भी व्यक्ति वहां काम करना पसंद नहीं करता है। कांग्रेस वह पार्टी है, जिसने देश को एकजुट रखने के लिए बलिदान दिया। भाजपा मुद्दों की राजनीति नहीं कर रही है, अमीन पठान के आने से प्रदेश भर में कांग्रेस की ताकत बढ़ेगी।


गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह यहां आकर लोगों को भड़का रहे हैं। यह एजेंडा यूपी में काम आ गया, राजस्थान को तो बख्शो। राजस्थान में सभी जाति धर्म के लोग रहते हैं। पीएम और गृहमंत्री ऐसे बोलेंगे तो माहौल खराब होगा।कन्हैयालाल हत्याकांड पर की जा रही बयानबाजी को लेकर सीएम ने कहा, जिस दिन हत्या हुई उस दिन गुलाबचंद कटारिया और राजेंद्र राठौड़ हैदराबाद चले गए। ये डिफेंस में आ गए कि जिन्हें हमने छुड़ाया उन्होंने मर्डर कर दिया। एनआईए क्यों इस मामले को लंबा खींच रही है। इनके (भाजपा नेताओं के) जेहन में था कि चुनाव में इस मामले को मुद्दा बनाना है। गहलोत ने कहा कि कन्हैयालाल का बेटा इंटरव्यू में कह रहा है कि एनआईए कब न्याय दिलाएगी। चार्जशीट तक उन्हें नहीं दिखाई गई है।

पीएम मोदी से पूछे यह सात सवाल

  • अशोक गहलोत बोले, पीएम मोदी राजस्थान आ रहे हैं। मैं पूछता हूं कि राज्य सरकार की तरह सभी को 25 लाख का बीमा कब देंगे?

  • देश भर के कर्मचारियों के लिए ओपीएस कब लागू की जाएगी?

  • देश के सभी लोगों को 500 रुपये में घरेलू गैस सिलेंडर कब देंगे?

  • शहरी रोजगार योजना कब लागू करेंगे? यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम है

  • ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा कब देंगे?

  • राजस्थान के हिस्से का बजट कब जारी करेंगे?

  • अग्निवीर के बजाए सेना में नियमित भर्ती कब शुरू करेंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed