{"_id":"665701461ffb55abed022e73","slug":"rajasthan-dhirendra-shastri-program-of-bageshwar-dham-not-be-held-in-jaipur-know-the-reason-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: गुलाबी नगरी जयपुर में नहीं लगेगा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, जानिए क्या है कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: गुलाबी नगरी जयपुर में नहीं लगेगा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, जानिए क्या है कारण
Wed, 29 May 2024 03:49 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 29 May 2024 03:49 PM IST
सार
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का दरबार जयपुर में नहीं लगेगा। भीषण गर्मी के कारण यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। इसकी जानकारी खुद धीरेंद्र शास्त्री ने एक वीडियो जारी कर दी है।
विज्ञापन
बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान की गुलाबी नगरी जयपुर में होने वाला बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। इस कार्यक्रम के रद्द होने पर कई प्रकार के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए खुद धीरेंद्र शास्त्री ने इसका कारण बता दिया है।
विज्ञापन
एक वीडियो जारी कर धीरेंद्र शास्त्री ने कार्यक्रम रद्द करने का मुख्य कारण भीषण गर्मी बताया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के चलते हम कार्यक्रम को इस समय आयोजित नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की परिस्थितियों में लोगों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखना आवश्यक है। उन्होंने अपने अनुयायियों और कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी लोगों से इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि जल्द ही उचित समय पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस खबर के बाद अनुयायियों में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली है। कई अनुयायी जहां धीरेंद्र शास्त्री के फैसले का समर्थन कर रहे हैं। वहीं, कुछ कार्यक्रम रद्द होने से निराश भी हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी कहा कि जैसे ही नई तिथि तय होगी, उसे सार्वजनिक किया जाएगा ताकि सभी अनुयायी उसमें शामिल हो सकें।
विज्ञापन