फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Deputy CM Diya Kumari took review meeting of departments

Rajasthan: डिप्टी सीएम दीया ने ली विभागों की समीक्षा बैठक, बोलीं- अनियमिता बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई करें

Sat, 06 Jan 2024 08:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 06 Jan 2024 08:32 PM IST
सार

राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने विभागों की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान बोलीं, अनियमिता बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। योजनाओं को कागजों की बजाए धरातल पर उतारा जाए।

विज्ञापन
Rajasthan Deputy CM Diya Kumari took review meeting of departments
दीया कुमारी समीक्षा बैठक लेते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी कार्य की गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। कार्य की गुणवत्ता खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। दीया कुमारी ने शनिवार को सचिवालय में आयोजित वित्त, सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पर्यटन, कला एवं सस्कृति विभाग के योजनाओं की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिया।

विज्ञापन


डिप्टी सीएण दीया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में राजस्थान की वित्तीय स्थिति को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने राज्य की वित्तीय स्थिति, राजस्व और विभिन्न योजनाओं पर होने वाले खर्च की विस्तार से जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को राज्य की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से जनता तक पहुंचाने का सरकार का लक्ष्य है। 
विज्ञापन


सार्वजनिक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि सड़कों की गुणवत्ता खराब होने कि शिकायत नहीं आनी चाहिए। पाचं वर्ष की गारंटी अवधि में सड़क खराब हो तो जिस ठेकेदार ने सड़क का निर्माण किया है, उससे उसकी रिपेयर करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने इस बात पर नाराजगी भी जाहिर किया कि ठेकेदारों से गारंटी अवधि में सड़क सही नहीं करवाई जाती। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी अनियमितता करने वाले ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारी दोनों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें कि आमजन खराब सड़कों की सीधी शिकायत कर सकें और उन्हें राहत मील सके। उन्होंने कहा कि सड़कों कि बार-बार खुदाई न हो और यदि किसी कारण से हो तो उसको तत्काल ठीक करवाया जाए। इसके लिए सभी विभागों में समन्वय स्थापित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में दीया ने गुणवत्तापूर्ण पोषाहार वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नौनिहालों को ताजा और पौष्टिक आहार पूर्ण पारदर्शिता से मिलना चाहिए। उन्होंने विद्यालयों में बालिकाओं के लिए सुरक्षा जागरुकता के कार्यक्रम चलाए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल स्तर पर ही अगर बालिकाएं सशक्त और जागरुक कर दी जाएं और उन्हें आत्मरक्षा में निपुण बना दिया जाए तो महिला अपराधों को बहुत हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि योजनाओं को कागजों की बजाय धरातल पर उतारें, ताकि आमजन को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके। 


पर्यटन विभाग कि समीक्षा बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि पर्यटन में राजस्थान की अर्थव्यवस्था को बूस्ट देने की क्षमता है और हमें इसी दिशा में काम करना है। उन्होंने कहा कि हम पर्यटन सीजन के अलावा ऑफ सीजन के लिए भी योजना बनाएं, ताकि हम उस समय में खासकर ग्रीष्म ऋतु में ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को बुला सकें। इसके लिए कुछ विशेष उत्सव आयोजित करने एवं ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के निर्देश उन्होंने दिए। पर्यटकों की साहुलियत के लिए एक पर्यटक हेल्पलाइन या शिकायत निवारण ऑनलाइन सिस्टम को प्रभावी करने के निर्देश भी उन्होंने दिए। इस दौरान राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed