फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Deputy CM Diya Kumari laid foundation stone of reservoir to be built at a cost of crores

Rajasthan: करोड़ों लागत से बनने वाले जलाशय का डिप्टी CM दीया ने किया शिलान्यास, हजारों लोग शुद्ध पानी पीएंगे

Wed, 10 Jan 2024 04:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 10 Jan 2024 04:30 PM IST
सार

राजस्थान की उप-मुख्यमंत्री ने उच्च जलाशय का शिलान्यास किया। यह जलाशय 40 करोड़ की लागत से बनेगा और लगभग 38 हजार की आबादी को शुद्ध पेयजल मिलेगा।

विज्ञापन
Rajasthan Deputy CM Diya Kumari laid foundation stone of reservoir to be built at a cost of crores
डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने किया जलाशय का शिलान्यास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बुधवार को विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के बालाजी नगर, चरण नदी में बनने वाले उच्च जलाशय का शिलान्यास किया। बीसलपुर-पृथ्वीराज नगर पेयजल प्ररियोजना फेज प्रथम के तहत 40 करोड़ की लागत से यह जलाशय बनाया जाएगा। लगभग 22.5 लाख लीटर क्षमता के इस उच्च जलाशय के बनने से वार्ड नौ की लगभग 38 हजार आबादी को निर्बाध एवं शुद्व पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। 

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटियां लागू हो चुकी हैं। उसी का परिणाम है कि इस जलाशय का शिलान्यास हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार सभी योजनाओं को वास्तविक धरातल पर उतार रही है, ताकि आमजन को वास्तविक रूप से लाभ मिले।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से हट गए हैं या किन्हीं कारणों से जुड़े नहीं हैं। वे अपना नाम शीघ्र जुड़वाएं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी लोगों को विकसित भारत संकल्प यात्रा से जोड़ा जाए, ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्य को निर्धारित अवधि एक साल से पहले पूरा करें और साथ ही गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखें। इससे पूर्व उप-मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा अर्चना कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कॉलोनियों को मिलेगा फायदा 
इस उच्च जलाशय से वार्ड नंबर नौ की गणेश नगर, राजेन्द्र नगर-ए, पवनपुरी ईस्ट, श्री देव नगर, भवानी शंकर कॉलोनी, हनुमान नगर, रामनगर कॉलोनी, गणेश नगर-4ए, बजरंग कॉलोनी, मधूवन कॉलोनी, रमेश वारम-1, चांदोलिया नगर, ज्वाला नगर, चरण नगर-2, तिरूपती नगर, शांती नगर-1, नाडी का फाटक, शियान विहार, नानू नगर, पथरी नगर, ब्रिज विहार, केशव नगर, कल्याण नगर, गोविन्द नगर, आकाश विहार कॉलोनी, शंकर विहार, आशीष नगर, श्री गोविन्द नगर, गणेश विहार-2, प्रताप नगर विस्तार, प्रताप नगर, ग्रिन एविन्यू, लक्ष्मी नगर, सूरज नगर कॉलोनियों को शुद्व पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होगी।


गौरतलब है बीसलपुर-पृथ्वीराज नगर फेज प्रथम (स्टेज प्रथम एवं स्टेज) के तहत कुल 48 उच्च जलाशय बनाएं जाने हैं, जिनमें से आठ विधाधर नगर विधानसभा क्षेत्र मे बनाए जाएंगे। इससे विधानसभा क्षेत्र में निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed