फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Debate in House on issue of water BJP MLA Gurveer Singh said Congress gave three canals to Haryana

Rajasthan: पानी के मुद्दे पर सदन में बहस, BJP विधायक गुरवीर सिंह बोले- कांग्रेस ने तीन नहरें हरियाणा को दीं

Wed, 05 Mar 2025 04:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 05 Mar 2025 04:46 PM IST
सार

BJP MLA Gurveer Singh: राजस्थान विधानसभा में बुधवार को जल संसाधन की अनुदान मांगों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस विधायकों में जोरदार बहस हुई। दोनों पक्षों के विधायकों ने एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाए।

विज्ञापन
Rajasthan Debate in House on issue of water BJP MLA Gurveer Singh said Congress gave three canals to Haryana
BJP विधायक गुरवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जल संसाधन विभाग की अनुदान मांगों पर बोलते हुए बीजेपी विधायक गुरवीर सिंह ने कांग्रेस सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कांग्रेस विधायकों की तरफ इशारा करते हुए कहा, आपके जादूगर सीएम 2008 से 2013 में आए। लोहगढ़ हेड पर तीन नहर हरियाणा को दी। क्योंकि आपके मंत्री और चीफ इंजीनियर की जमीनें हरियाणा में थी। हमारा डेलिगेशन उस वक्त सीएम से मिला था और इस पर सवाल उठाए थे कि हमारा पानी हरियाणा को क्यों दे दिया?

विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार ने बीजेपी पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, जितने मुख्यमंत्री बने उन मुख्यमंत्रियों ने अपने-अपने इलाकों का विकास करवाया। झुंझुनूं जिला पानी के अभाव में रहा। मोहनलाल सुखाड़िया सीएम बने तो उदयपुर की तरफ विकास कर दिया। अशोक गहलोत बने तो जोधपुर की तरफ कर दिया। शिवचरण माथुर बने तो भीलवाड़ा की तरफ कर दिया। हरिदेव जोशी ने बांसवाड़ा और वसुंधरा राजे ने झालावाड़ की तरफ विकास किया।
विज्ञापन


श्रवण कुमार ने कहा, झुंझुनूं जिले के लिए तो शहीद होना ही लिखा है। देश के लिए अपने प्राण देने वाले शहीदों के बच्चे पानी के लिए सड़कों पर घूम रहे हैं। शर्म करो, हमारे शहीदों के बच्चे पानी के लिए भटक रहे हैं। हमारा मुख्यमंत्री नहीं बना तो विकास अधूरा रहा। जलदाय मंत्री को झुंझुनूं को पानी देना चाहिए। इस बार अगर मैं पानी नहीं पहुंचा पाया तो चुनाव नहीं लड़ूंगा। मैंने पानी का वादा करके चुनाव लड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed