{"_id":"6458e0555e12297f930ae034","slug":"rajasthan-crime-syed-shah-arrested-for-raping-more-than-50-girls-on-the-pretext-of-marriage-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: 50 से ज्यादा लड़कियों को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला सैयद गिरफ्तार, इस साइट से चुनता था शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: 50 से ज्यादा लड़कियों को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला सैयद गिरफ्तार, इस साइट से चुनता था शिकार
Mon, 08 May 2023 05:13 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 08 May 2023 05:13 PM IST
सार
Rajasthan Crime: मैट्रिमोनियल साइट पर अपने लिए दूल्हे तलाश करना करीब 50 से ज्यादा लड़कियों को भारी पड़ गया। दरअसल, सांगानेर पुलिस ने एक शातिर अपराधी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अपराधी ने न केवल लड़कियों को शादी का झांसा देकर उनका यौन शोषण किया, बल्कि उनसे रुपये भी ठगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मैट्रिमोनियल साइट्स पर युवतियों को शादी का झांसा देकर उनका देहशोषण और रुपये ठगने वाले आरोपी को जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सांगानेर पुलिस ने हरियाणा स्थित अंबाला निवासी सैयद खान खावर अली को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व ज्ञानचंद यादव ने बताया, आरोपी सैयद मैट्रिमोनियल साइट्स पर लड़कियों को निशाना बनाता था। छह मई को सांगानेर पुलिस थाने में पीड़िता ने रिपोर्ट दी कि उसने शादी के लिए अपना बॉयोडेटा मैट्रिमोनियल साइट्स पर डाला, जिस पर आरोपी सैयद ने उसे खुद को दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का एडवोकेट बताया। साथ ही सिंगापुर में अपना बिजनेस बताया। इसके बाद दोनों के बीच बात होने लगी। आरोपी सैयद उससे मिलने के लिए जयपुर आया। जयपुर में अलग-अलग बहाने बनाकर रूका, जाते समय आरोपी सोने के आभूषण और महंगी घड़ी चुराकर ले गया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
इसके बाद जयपुर पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित की। पुलिस ने आरोपी का पीछा किया और गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सैयद ने कई राज्यों में युवतियों को शिकार बनाया है। 50 से ज्यादा लड़कियों को शादी का झांसा देकर रुपए ठगना और यौन शोषण की वारदातें आरोपी ने स्वीकार की। इसके साथ कई लड़कियों के घरों में आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सैयद का पुराना मकान दिल्ली के लाजपत नगर में है। वहां के एड्रेस से सिम लेता है, जिससे आरोपी की पहचान छुपी रहती है। पुलिस की पकड़ में नहीं आता है। हर तीन-चार महीने में मैट्रिमोनियल साइट्स पर नई लड़कियों को फंसाता है। पहले दिल्ली में इस मामले में आरोपी सैयद गिरफ्तार भी हो चुका है।