फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan convention of Indian Youth Congress in Bengaluru Pilot says tomorrow will be of opposition

Rajasthan: बेंगलुरु में पायलट बोले- आने वाला कल विपक्ष का होगा, युवाओं के बदौलत वसुंधरा सरकार को धराशाई किया

Wed, 26 Jul 2023 07:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 26 Jul 2023 07:18 PM IST
सार

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा, आने वाला कल विपक्ष का होगा और सत्ताधारी बीजेपी पार्टी शासन से बाहर होगी। उन्होंने कहा, मैंने राजस्थान में पार्टी को युवा बनाकर संघर्ष किया और वसुंधरा की प्रचंड बहुमत वाली सरकार को धराशाई करने में कामयाब हुआ।

विज्ञापन
Rajasthan convention of Indian Youth Congress in Bengaluru Pilot says tomorrow will be of opposition
बेंगलुरु में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और टोंक से कांग्रेस विधायक सचिन पायलट ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में इंडियन यूथ कांग्रेस के कन्वेंशन को 'बेहतर भारत की बुनियाद' विषय पर संबोधित किया। पायलट ने कहा कि अब देश के हालात बदलने जा रहे हैं। आने वाला वक्त विपक्ष का होगा और सत्ताधारी पीएम मोदी की पार्टी बीजेपी शासन से बाहर होगी।

विज्ञापन


सचिन पायलट ने कहा, यूथ देश में कांग्रेस का भविष्य हैं और ईमानदारी से पार्टी के लिए काम करने से आपको पार्टी में पहचान और पद मिलेगा। आपको संघर्ष से घबराने की जरूरत नहीं है। सचिन ने कहा, मैंने राजस्थान में पार्टी को युवा बनाकर संघर्ष किया और वसुंधरा की प्रचंड बहुमत वाली सरकार को धराशाई करने में कामयाब हुआ।
विज्ञापन




बेहतर भारत की बुनियाद विषय पर संबोधित देते हुए पायलट बोले, बेंगलुरु ने देश की राजनीति को एक नई सोच और दिशा दी है। कर्नाटक चुनाव जीतने के बाद ही विपक्ष एकता की बात करने लगा है। अब सफलता भी मिल रही है। देश में सत्ताधारी पार्टी को घबराहट हो रही है, उसका कारण कर्नाटक के लोग हैं, जिन्होंने सत्ता को बदलने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पायलट ने कहा, जनता ने पहले हिमाचल में डबल इंजन की सरकार को सबक सिखाया और अब कर्नाटक की मौजूदा सरकार ने डबल इंजन की सरकार को फेल कर दिया है। आने वाले समय में राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और तेलंगाना राज्य में कांग्रेस विधानसभा चुनाव जीतेगी। पायलट ने युवाओं से कहा, आने वाले विधानसभा चुनाव में पूरी सक्रियता के साथ जुट जाओ और पार्टी को जीत दिलाकर सफल बनाने में अपना सहयोग करो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed