फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Constable Recruitment Exam: 5 exam special trains will run to Jaipur, Rewari-Sikar service extended

राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा: जयपुर तक चलेंगी 5 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें, रेवाड़ी-सीकर सेवा का विस्तार

Fri, 12 Sep 2025 07:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 12 Sep 2025 07:04 PM IST
सार

Train Status: उत्तर पश्चिम रेलवे, राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 के परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पांच जोड़ी परीक्षा स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन कर रहा है। साथ ही रेवाड़ी-सीकर-रेवाड़ी रेलसेवा का परीक्षा के लिए जयपुर तक अस्थाई विस्तार भी किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Rajasthan Constable Recruitment Exam: 5 exam special trains will run to Jaipur, Rewari-Sikar service extended
परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे ने विशेष तैयारी की है। परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए पांच जोड़ी परीक्षा स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही रेवाड़ी-सीकर-रेवाड़ी रेलसेवा का अस्थाई विस्तार जयपुर तक किया गया है।

विज्ञापन

 
भगत की कोठी से खातीपुरा तक परीक्षा स्पेशल
गाड़ी संख्या 04811 (भगत की कोठी-खातीपुरा) 13 सितंबर को सुबह 3:40 बजे जोधपुर से रवाना होकर 11:20 बजे जयपुर पहुंचेगी। वहीं, वापसी गाड़ी संख्या 04812 उसी दिन 13:00 बजे खातीपुरा से रवाना होकर 19:30 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यह सेवा जोधपुर, गोटन, मेडता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, फुलेरा, कनकपुरा, जयपुर और गांधीनगर जयपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें 10 डिब्बे रहेंगे।
विज्ञापन

 
नागौर से खातीपुरा के लिए स्पेशल सुविधा
नागौर से जयपुर जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए गाड़ी संख्या 04815 13 सितंबर को सुबह 5:00 बजे रवाना होकर 11:50 बजे जयपुर पहुंचेगी। वापसी गाड़ी संख्या 04816 उसी दिन 13:30 बजे खातीपुरा से चलकर रात 8:00 बजे नागौर पहुंचेगी। यह ट्रेन मेडता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, फुलेरा, कनकपुरा, जयपुर और गांधीनगर जयपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। इसमें 8 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जयपुर से सवाई माधोपुर के बीच दो दिन चलेगी स्पेशल
गाड़ी संख्या 09703 जयपुर से 12 और 13 सितंबर को रात 22:50 बजे रवाना होकर 1:10 बजे सवाई माधोपुर पहुंचेगी। वापसी गाड़ी संख्या 09704 13 और 14 सितंबर को सवाई माधोपुर से 1:50 बजे चलकर सुबह 4:30 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह सेवा दुर्गापुरा, वनस्थली निवाई और चौथ का बरवाड़ा स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें 13 डिब्बे लगाए गए हैं।
 
भगत की कोठी से दुर्गापुरा तक भी विशेष सेवा
जोधपुर से जयपुर आने वाले अभ्यर्थियों के लिए गाड़ी संख्या 04835 (भगत की कोठी-दुर्गापुरा) 13 सितंबर को रात 21:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:15 बजे दुर्गापुरा पहुंचेगी। वापसी गाड़ी संख्या 04836 14 सितंबर को शाम 18:50 बजे दुर्गापुरा से चलकर रात 1:30 बजे जोधपुर पहुंचेगी। इसमें 10 डिब्बे होंगे और यह ट्रेन जोधपुर, गोटन, मेडता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, फुलेरा, कनकपुरा और जयपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।
 
नागौर से सांगानेर तक परीक्षार्थियों के लिए सुविधा
गाड़ी संख्या 04819 13 सितंबर को रात 20:30 बजे नागौर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:15 बजे सांगानेर पहुंचेगी। वापसी गाड़ी संख्या 04820 14 सितंबर को शाम 18:55 बजे सांगानेर से रवाना होकर रात 00:50 बजे नागौर पहुंचेगी। यह ट्रेन डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, फुलेरा, कनकपुरा, जयपुर और दुर्गापुरा स्टेशनों पर ठहरेगी। इसमें 8 डिब्बे होंगे।
 
रेवाड़ी-सीकर रेलसेवा अब जयपुर तक
गाड़ी संख्या 54804 12 और 13 सितंबर को रेवाड़ी से 15:10 बजे रवाना होकर सीकर से गुजरते हुए रात 23:50 बजे जयपुर पहुंचेगी। वापसी गाड़ी संख्या 54803 13 और 14 सितंबर को सुबह 4:00 बजे जयपुर से रवाना होकर सीकर से होते हुए दोपहर 12:30 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।


यह भी पढ़ें- Rajasthan Train Status: गोल्डन टेंपल मेल एक्सप्रेस ट्रेन में मिली खामियां, कोटा से भरतपुर तक किया गया निरीक्षण
 
बाड़मेर-दिल्ली कैंट एकतरफा स्पेशल रेलसेवा का संचालन
रेलवे द्वारा अतिरिक्त यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए बाड़मेर-दिल्ली कैंट एकतरफा स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
 
गाड़ी संख्या 04817, बाड़मेर-दिल्ली कैंट एकतरफा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 13.09.25 को (01 ट्रिप) बाड़मेर से 12.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 03.50 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में बायतु, बालोतरा, समदड़ी, दुदाड़ा, लूनी, जोधपुर, गोटन, मेड़ता रेाड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, फुलेरा, रेनवाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीमकाथाना, डाबला, नारनौल, अटेली, रेवाड़ी, पटौडी रोड व गुड़गांव स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 08 द्वितीय शयनयान, 05 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बे होंगे।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: यार्ड रिमॉडलिंग और पुनर्विकास कार्य से कई ट्रेन प्रभावित; मार्ग, रेगुलेशन और ठहराव में बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed