फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Congress will take out foot march against central government on July 26 in all districts

Rajasthan: सभी जिलों में 26 जुलाई को केंद्र सरकार के खिलाफ पैदल मार्च निकालेगी कांग्रेस, इसका करेगी विरोध

Mon, 24 Jul 2023 10:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 24 Jul 2023 10:09 PM IST
सार

Rajasthan Congress: राजस्थान में कांग्रेस प्रदेश के सभी जिलों में 26 जुलाई को केंद्र सरकार के खिलाफ पैदल मार्च निकालेगी। इस दौरान मणिपुर हिंसा और महिलाओं से दुष्कर्म का विरोध किया जाएगा। साथ ही जिला कलेक्टरों को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
Rajasthan Congress will take out foot march against central government on July 26 in all districts
कांग्रेस निकालेगी पैदल मार्च - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर सभी जिलों में जिला कांग्रेस कमेटियां 26 जुलाई को सुबह 11 बजे मणिपुर हिंसा और महिलाओं से दुष्कर्म के विरोध में पैदल मार्च निकालेंगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इसके निर्देश जारी किए हैं, एआईसीसी के निर्देश पर यह कार्यक्रम तय किया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि मणिपुर में चल रहे जातीय संघर्ष, महिलाओं, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों के विरूद्ध बढ़ते अत्याचार को रोकने में विफल भाजपा की डबल इंजन सरकार के विरूद्ध कांग्रेस पार्टी सभी जिलों में 26 जुलाई को विरोध प्रदर्शन करेगी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव ऑक्ट प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि दो महीने से अधिक समय से मणिपुर में जातीय हिंसा जारी है, जिसमें सैंकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और हजारों लोग बेघर होकर पलायन करने को मजबूर हुए हैं।
विज्ञापन


मणिपुर में महिलाओं के साथ बदसलूकी और दुष्कर्म के विभत्स अपराध होना देश के सामने उजागर हुए हैं। आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के विरूद्ध अत्याचार बढ़ रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री की चुप्पी और भाजपा की डबल इंजन सरकार द्वारा स्थिति को सम्भालने में विफल रहने, केन्द्र सरकार द्वारा मणिपुर की स्थिति को गंभीरता से नहीं लेने के विरूद्ध राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देश पर 26 जुलाई को पैदल मार्च निकालने का कार्यक्रम रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम दिया जाएगा केंद्र सरकार के खिलाफ ज्ञापन
26 जुलाई को सुबह 11 बजे सभी जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा अपने जिलों में विरोध स्वरूप पैदल मार्च आयोजित किया जाएगा और राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को केंद्र सरकार के विरूद्ध ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में सभी जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष, पदाधिकारी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक, मंडल लेवल के कांग्रेस कार्यकर्ता, पार्षद, विधायक, कांग्रेस के अग्रिम मोर्चे और विभागों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed