फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Congress Screening Committee meeting begins regarding preparations for Lok Sabha elections

Rajasthan: जयपुर में चल रही कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक, लोकसभा क्षेत्रों को लेकर मांगा जा रहा फीडबैक

Wed, 17 Jan 2024 03:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 17 Jan 2024 03:39 PM IST
सार

लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर राजस्थान कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बुधवार को प्रदेश कार्यालय में बैठक बुलाई है। राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा बैठक में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Congress Screening Committee meeting begins regarding preparations for Lok Sabha elections
कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर पूरा कर चुकी कांग्रेस अब लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। बुधवार को जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक बुलाई गई। बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी जयपुर पहुंचे।

विज्ञापन


स्क्रीनिंग कमेटी 25 लोकसभा सीटों के लिए प्रदेश के प्रमुख कांग्रेसजन, विधायक, सांसद एवं जनप्रतिनिधियों से फीडबैक लेगी। इसके पहले पिछले सप्ताह दिल्ली में राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों के ऑब्जवर्स की बैठक बुलाकर उन्हें बूथ से लेकर लोकसभा सीट तक की तैयारियों की जिम्मेदारी दी गई थी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि लोकसभा चुनाव हेतु गठित छानबीन समिति की चेयरपर्सन सांसद रजनी पाटिल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजस्थान प्रभारी सुखजिन्द्र सिंह रंधावा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, समिति सदस्य एवं पंजाब के पूर्व मंत्री प्रगट सिंह, एआईसीसी के सह-सचिव कृष्णा अल्लावुरु जिलेवार प्रमुख कांग्रेसजनों, विधायक, विधायक प्रत्याशी, बोर्ड/निगम के पूर्व अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, जिला प्रमुख व प्रधान, एआईसीसी, पीसीसी सदस्य सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे तथा फीडबैक लेंगे।
विज्ञापन


18 को चुनाव समिति की बैठक 
इस फीडबैक बैठक के बाद गुरुवार को जयपुर स्थित कांग्रेस वॉर रूम में सुबह 10 बजे प्रदेश इलेक्शन कमेटी की बैठक होगी। उसके पश्चात कॉर्डिनेशन कमेटी की बैठक होगी तथा लोकसभा क्षेत्र हेतु नियुक्त सभी पर्यवेक्षकों की भी बैठक ली जाएगी, जिसमें स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष एवं सदस्य मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, टीकाराम जूली ने कहा कि आलाकमान की ओर से आभार के लिए उनका चयन किया गया है।यह पर्ची की सरकार है, जो यह दावा कर रही है कि 100 दिन की कार्य योजना को 30 दिन में पूरा कर दिया गया। सरकार ने एक तरफ तो सभी कार्यों पर रोक लगा दी है। दूसरी तरफ यह कह रहे हैं कि 100 दिन का कार्य 30 दिन में कर दिए। यह कैसे संभव हो सकता है, अभी तक मंत्रियों ने कार्य ग्रहण भी नहीं किया है, फिर 100 दिन का एजेंडा कैसे पूरा हो सकता है। जो जनता से वादा करके आए हैं और कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाएं जो चल रही हैं, उसके साथ छेड़छाड़ और भेदभाव कर रहे हैं। 

जूली ने कहा, चिरंजीवी योजना पर रोक लगा दी गई है। इंद्रा रसोई का नाम बदलकर, राजीव गांधी युवा मित्रों को हटा दिया, प्रेरकों को हटा दिया, किसानों के साथ प्रदेश की जनता के साथ और युवाओं के साथ अन्याय कर रहे हैं। जनता के खिलाफ काम करेंगे तो हम इनको उखाड़ फेंकेंगे, विधानसभा के लिए रणनीति तैयार करेंगे।

प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, कांग्रेस सरकार की योजनाओं को बंद किया गया। युवाओं को नौकरी से निकला गया, यह ठीक बात नहीं है। राजस्थान की मतदाताओं का आभार कि उन्होंने बड़ी तादाद में वोट किया। हम विपक्ष की भूमिका को बखूबी निभाएंगे, हम युवा मतदाताओं को ग्रूम करेंगे, वही हमारा फ्यूचर है। टीकाराम जूली भी अभी अंडर 50 हैं और यह भी युवा हैं। हमारी इलेक्शन कैंपेन कमेटी भी बनेगी, टिकट को लेकर जिताऊं उम्मीदवार को देखा जाएगा।उम्मीदवारी के लिए कांग्रेस का डीएनए देखा जाएगा, बीजेपी वाले धर्म की सियासत करते हैं, राम मंदिर क्या केवल इनका ही है। गुरु ग्रंथ साहिब में 5,000 बार राम का नाम लिखा हुआ है, हम भी जाएंगे शिलान्यास कार्यक्रम के बाद।

मोदी सरकार ने छीने रोजगार
युवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस सह सचिव कृष्णा अल्लावुरु ने मोदी सरकार पर बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर निशाना साधा। अल्लावुरु ने पीसीसी में मीडिया से बातचीत में कहा कि मोदी सरकार ने 10 साल में लाखों युवाओं का रोजगार छीन लिया और करोड़ों रोजगार देने का वादा नहीं निभाया। राहुल गांधी अपनी न्याय यात्रा में ऐसे ही युवाओं के हक की लड़ाई के लिए निकले हैं। राम मंदिर पर चल रही राजनीति पर कहा कि महात्मा गांधी को जब नाथूराम गोडसे ने गोली मारी तो उनके अंतिम शब्द हे राम था। महात्मा गांधी कांग्रेस के थे और राम राज्य की बात करते थे। भाजपा के नेता तो राम के नाम पर केवल राजनीति कर रहे हैं।


राजस्थान में गहलोत सरकार ने जो जनहित के काम किए, भाजपा सरकार उन्हें बंद करने में लगी हुई है। भाजपा की लोगों का हक छीनने की कार्यशैली को लेकर युवा कांग्रेस लड़ाई लडेगी और हम विरोध करते रहेंगे। राजस्थान में भाजपा सरकार चिकित्सा और शिक्षा के मंदिरों को तोड़ने की कवायद शुरू करने की कोशिश में नजर आ रही है। हम ऐसा होने पर विरोध करेंगे। राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने कहा कि युवाओं के रोजगार और अन्य मुद्दों पर हम 20 जनवरी को सरकार के विरोध जताएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed