फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Congress-protests-against-bjp-in-jaipur-over-rahul-gandhi-poster

Congress Protest: 'देश में नफरत फैलाने की कोशिश' कांग्रेस ने BJP पर साधा निशाना, कहा- हम इनसे डरने वाले नहीं

Fri, 06 Oct 2023 08:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 06 Oct 2023 08:13 PM IST
सार

राहुल गांधी को 'नए युग के रावण' बताए जाने पर कांग्रेस में बीजेपी के प्रति आक्रोश व्याप्त है। राजधानी जयपुर में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ता ने शुक्रवार को भाजपा की ओर से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को रावण रूप में प्रस्तुत करने के विरोध में विरोध-प्रदर्शन किया। सुबह 10 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय पर एकत्रित हुए और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया।
 

विज्ञापन
Rajasthan Congress-protests-against-bjp-in-jaipur-over-rahul-gandhi-poster
जयपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में शुक्रवार को सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एकत्रित हुए। डोटासरा द्वारा कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई, जिसमें  डोटासरा ने उपस्थित कांग्रेस नेता-कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा के शासन से समाज का हर वर्ग स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा सरकार द्वारा समाज में नफरत का जहर घोलने के विरूद्ध और समाज में भाईचारा कायम करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा के रूप में बड़ा अभियान प्रारंभ किया, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेता भयभीत हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद जो दुष्प्रचार भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरूद्ध किया था, उसका अंत हो गया है और भाजपा की असलियत जनता के सामने उजागर हो गई है।

विज्ञापन


डोटासरा ने कहा कि जनता समझ चुकी है कि भाजपा को आम लोगों से कोई सरोकार नहीं है। केवल चुनाव लड़ने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाती रहती है, जिसका हालिया उदाहरण लोकसभा का विशेष सत्र बुलाने का रहा, लेकिन आश्चर्य की बात है कि नई लोकसभा के उद्घाटन में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ही नहीं बुलाया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार चीन द्वारा भारत की भूमि पर अतिक्रमण करने के मुद्दे पर जवाब नहीं देती है। किसानों को तीन काले कृषि कानून लाकर खून के आंसू रुलाए गए। नोटबंदी कर काला धन खत्म करने और आतंकवाद खत्म करने की बात कही गई थी, लेकिन सब वादे हवा में उड़ गए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब आश्चर्यजनक रूप से पूर्व राष्ट्रपति की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित कर दी गई है, जिसमें भारत के राष्ट्रपति रहे हुए व्यक्ति प्रधानमंत्री को रिपोर्ट करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा देश में महिला आरक्षण बिल लागू करने का श्रेय लेने का प्रयास किया गया। लेकिन कांग्रेस पार्टी के पूर्ण समर्थन के बावजूद मोदी सरकार ने बिल लागू नहीं किया, जो दर्शाता है कि भाजपा की केंद्र सरकार केवल वाहवाही लूटना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस या इंडिया गठबंधन सत्ता में न आ जाए, उसके लिए भाजपा द्वारा घृणित षड्यंत्र किया जा रहा है, जिसके उजागर होने पर जनता के बीच भाजपा की साख समाप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने षडयंत्र पूर्वक कांग्रेस नेता राहुल गांधी को रावण के रूप में पेश किया है और जैसे पूर्व में गोडसे ने महात्मा गांधी को रावण के रूप में पेश कर हत्या की। इस इरादे के तहत सोशल मीडिया पर भाजपा द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरूद्ध नफरत और हिंसा का माहौल कायम करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार उनके विरूद्ध आवाज उठाने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपने रास्ते से हटाना चाहती है। इसलिए षड्यंत्र कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा निम्न स्तर की राजनीति कर रही है और ईडी, इनकम टैक्स व सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है। आज के अखबार में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जो टिप्पणी ईडी के विरूद्ध की गई है, उससे इस संवैधानिक संस्थान की साख मिट्टी में मिल गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स से डरते नहीं हैं। क्योंकि ईमानदारी से जनसेवा का कार्य करते हैं। 

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग राजनीति को व्यवसाय के रूप में लेते हैं, लेकिन कांग्रेस के लिए राजनीति सेवा का मौका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना करवाने की मांग की और जिसकी जितनी आबादी उसका उतना हक नारा दिया। इस बात का भाजपा और केंद्र सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को रावण के रूप में प्रस्तुत कर भाजपा ने अपनी नाथूराम गोडसे वादी सोच को साबित किया है। उन्होंने कहा कि देश में भाईचारा कायम रखने के लिए कांग्रेस के समस्त नेता और कार्यकर्ता हर कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं। क्योंकि कांग्रेस पार्टी के महान नेताओं ने अनेकों तकलीफ उठाकर देश को आजाद करवाया तथा यह देश भाजपा की जागीर नहीं है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा झूठे तथ्यों के आधार पर राजनीति करती है, इसलिए भाजपा का निकट भविष्य में अंत निश्चित है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री पद की गरिमा के अनुरूप आचरण नहीं करते हैं, यह चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि भाजपा की गिरती साख का परिणाम है कि जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सभा करते हैं, तो 200-250 लोग उपस्थित होते हैं और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा में 70 हज़ार से अधिक लोग सुनने आते हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव आ रहे हैं, इसलिए भाजपा निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है। किन्तु भाजपा को कांग्रेस के कार्यकर्ता माकूल जवाब देंगे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि यह मौका सड़क पर उतर कर पार्टी को मजबूत करने का है तथा जो कार्यकर्ता सड़क पर उतरेगा जनता के बीच रहेगा वही आगे बढ़ेगा।


राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सभागार में सभा की। इसके पश्चात् भाजपा द्वारा राहुल गांधी को रावण के रूप में चित्रित करने के विरोध में प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से जुलूस निकाला और भाजपा के विरूद्ध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed