{"_id":"67aec9d81e0a4d176e0ba563","slug":"rajasthan-congress-begins-appointment-process-plans-to-promote-young-faces-major-changes-expected-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अब कांग्रेस में नियुक्तियों का दौर शुरू, युवा चेहरों को आगे लाने की तैयारी, हो सकते हैं बड़े बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अब कांग्रेस में नियुक्तियों का दौर शुरू, युवा चेहरों को आगे लाने की तैयारी, हो सकते हैं बड़े बदलाव
Fri, 14 Feb 2025 10:13 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 14 Feb 2025 10:13 AM IST
सार
कांग्रेस देश भर में संगठनात्मक नियुक्तियों और बदलाव की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है। राजस्थान में भी जल्द ही संगठन में कई अहम नियुक्तियां और कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में कांग्रेस संगठनात्मक रूप से फिर से सक्रिय नजर आने लगी है। इसकी वजह यह है कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने देश में संगठनात्मक नियुक्तियों के साथ बदलाव की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। ऐसे में राजस्थान में कांग्रेस के नेता संगठन में अहम जिम्मेदारी लेने के लिए बड़े नेताओं से लेकर दिल्ली तक के फेरे लगा रहे हैं।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि राजस्थान में भी कांग्रेस कुछ बड़े बदलाव कर सकती है। उड़ीसा में नए पीसीसी चीफ की नियुक्ति की गई है। इसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस उदयपुर डिक्लेरेशन वाले फार्मूले पर कुछ आगे बढ़ती नजर आ रही है और संगठन में युवा चेहरों को आगे बढ़ाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
राजस्थान कांग्रेस में लंबे समय से संगठनात्मक फेरबदल नहीं हुए हैं। इनमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी से लेकर जिलों में नए अध्यक्षों की तैनाती भी शामिल है। विधानसभा और लोकसभा में पूरी तरह निष्क्रिय रहे पदाधिकारियों की संगठन के पदों से छुट्टी होनी है। वहीं प्रदेश महिला कांग्रेस के पद पर भी नए अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द होगी। इसके साथ ही लंबे समय से भंग पड़े विभाग और प्रकोष्ठों का भी पुनर्गठन होना है।
विज्ञापन
पीसीसी के स्तर पर भी पिछले दिनों कुछ नियुक्तियां की गई हैं। अभी ब्लॉक, बूथ और मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति भी प्रदेश स्तर पर जल्द ही शुरू की जाएगी। इसे लेकर तैयारियां भी हो रही हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा नई नियुक्तियों को लेकर जल्द ही जिलों में फीडबैक बैठकें बुला सकते हैं।