फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan cold weather: Cold Wave Grips Rajasthan as Temperatures Dip Below 10°C in Several Cities

Rajasthan cold weather: राजस्थान में कड़ाके की सर्दी जारी,करौली, फतेहपुर समेत कई शहरों में पारा गिरा

Sat, 27 Dec 2025 07:23 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Sat, 27 Dec 2025 07:23 AM IST
सार

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी जारी है। करौली, फतेहपुर समेत कई शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे आ गया है। प्रदेश में शुक्रवार को सर्द हवाओं से दिन में भी ठिठुरन रही।

विज्ञापन
Rajasthan cold weather: Cold Wave Grips Rajasthan as Temperatures Dip Below 10°C in Several Cities
फोटो - संवाद

विस्तार

Rajasthan cold weather: राजस्थान में सर्दी का असर लगातार तेज बना हुआ है। करौली, पाली, फतेहपुर सहित कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर समेत पूर्वी और उत्तरी राजस्थान के कई जिलों में सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। तेज ठंड और ठंडी हवाओं के चलते दिन में तेज धूप निकलने के बावजूद लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल पाई। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने और ठंड का यही असर बने रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहा और दिन में धूप खिली रही। शुक्रवार को सिरोही राज्य का सबसे ठंडा दिन रहा, जहां अधिकतम तापमान केवल 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण उत्तर-पूर्वी राजस्थान के जिलों में सुबह और शाम कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। करौली में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि फतेहपुर में पारा 4.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत के आसार कम हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान (26 दिसंबर): अजमेर अधिकतम 24.8 व न्यूनतम 7.5, भीलवाड़ा अधिकतम 22.6 व न्यूनतम 8.2, वनस्थली (टोंक) अधिकतम 24.6 व न्यूनतम 5.4, अलवर अधिकतम 23.8 व न्यूनतम 6, जयपुर अधिकतम 23.7 व न्यूनतम 10.4, पिलानी अधिकतम 25 व न्यूनतम 7, सीकर अधिकतम 24 व न्यूनतम 7.5, कोटा अधिकतम 23 व न्यूनतम 7.3, चित्तौड़गढ़ अधिकतम 27.2 व न्यूनतम 8.8, उदयपुर अधिकतम 23.9 व न्यूनतम 9.1, बाड़मेर अधिकतम 29 व न्यूनतम 11.8, जैसलमेर अधिकतम 27.5 व न्यूनतम 10, जोधपुर अधिकतम 27.8 व न्यूनतम 10.6, बीकानेर अधिकतम 26 व न्यूनतम 12, चूरू अधिकतम 24.7 व न्यूनतम 6.4, गंगानगर अधिकतम 26.3 व न्यूनतम 10.2, नागौर अधिकतम 25.7 व न्यूनतम 6.6, बारां अधिकतम 23.1 व न्यूनतम 5.2, जालोर अधिकतम 27.3 व न्यूनतम 6.9, सिरोही अधिकतम 21.2 व न्यूनतम 6.7, फतेहपुर अधिकतम 25.3 व न्यूनतम 4.6, करौली अधिकतम 22.5 व न्यूनतम 3.6, दौसा अधिकतम 25.8 व न्यूनतम 5, प्रतापगढ़ अधिकतम 23.5 व न्यूनतम 11.2, झुंझुनूं अधिकतम 23.4 व न्यूनतम 7.3, पाली अधिकतम 27.6 व न्यूनतम 5.2 डिग्री सेल्सियस।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed