फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: CM who returned from abroad found empty chairs at the welcome ceremony

Rajasthan: क्या गुटबाजी की भेंट चढ़ा मुख्यमंत्री का स्वागत समारोह? विदेश से लौटे सीएम को मिली खाली कुर्सियां

Sat, 14 Sep 2024 08:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 14 Sep 2024 08:17 PM IST
सार

राइजिंग राजस्थान समिट से लौटने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद्र बैरवा के सम्मान में जयपुर में भव्य समारोह आयोजित किया गया, लेकिन भीड़ जुटाने में भाजपा विफल रही। जयपुर के कई विधायकों की अनुपस्थिति ने आयोजन को और फीका बना दिया। 

विज्ञापन
Rajasthan: CM who returned from abroad found empty chairs at the welcome ceremony
स्वागत समारोह में उपस्थित मुख्यमंत्री भजनलाल व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राइजिंग राजस्थान समिट से लौटने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद्र बैरवा के सम्मान में जयपुर में भव्य समारोह आयोजित किया गया, लेकिन कार्यक्रम में भव्यता नजर नहीं आई।समारोह की तैयारियों को लेकर पूरी भाजपा इकाई दो दिन से मेहनत कर रही थी। पदाधिकारियों और विधायकों को भीड़ जुटाने का टारगेट भी दिया गया था। लगता है मानो स्वागत समारोह भाजपा की गुटबाजी की भेंट चढ़ गया। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए भीड़ जुटाने में भाजपा संगठन पूरी तरह विफल नजार आया। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में तय समय से तीन घंटे देरी से पहुंचे और खाली कुर्सियां देख दंग रह गए।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकरी के अनुसार 20 हजार लोगों को बुलाया गया था, परंतु वास्तविकता इससे कोसों दूर थी। जयपुर के 7 विधायक और 1 सांसद मिलकर भी भीड़ का आंकड़ा सैंकड़ों से पार नहीं कर पाए। इतना ही नहीं इस कार्यक्रम में जयपुर के कई विधायक भी नहीं दिखाई दिए। हालांकि दीया कुमारी ने जयपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री को पुष्प भेंटकर स्वागत किया था। भाजपा के संगठन के सभी प्रयास विफल नजर आए। उपस्थित लोग मुख्यमंत्री को देखने के लिए पहुंचे थे, परंतु कार्यक्रम किस कारण से किया जा रहा है, इसको लेकर असमंजस थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्यमंत्री को समरोह में 12 बजे पहुचना था, परंतु दिल्ली में किसी बड़े नेता से मुलाकात के लिए समय मिलने का इंतजार करने के चलते दिल्ली से जयपुर आने में तीन घंटे का विलंब हुआ। भाजपा नेता उपस्थित लोगों को मानते हुए नजर आए। 

खाली कुर्सियां देख हुए दंग
जयपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री जब भाजपा कार्यालय पहुंचे तो खाली कुर्सियों को देखकर दंग रह गए। कार्यक्रम में पहुंचने से पहले भी दिल्ली एयरपोर्ट से भी जिम्मेदार अधिकारियों से भीड़ को लेकर जानकारी जुटाई गई थी। भीड़ लाने के लिए प्रदेश पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया था, परंतु विधायकों की उदासीनता के चलते भीड़ एकत्र नहीं हो पाई। समारोह में मुख्यमंत्री ने संबोधन में अपनी यात्रा के संबंध में बताया की उद्योगपतियों से अच्छा सपोर्ट मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed