फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan CM Gehlot said the only state to give gas cylinders for Rs 500 the burden of inflation has reduced

Rajasthan: सीएम गहलोत बोले- 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने वाला राजस्थान एकमात्र राज्य, महंगाई का बोझ हुआ कम

Sun, 27 Aug 2023 07:59 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sun, 27 Aug 2023 07:59 AM IST
सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एलपीजी गैस सिलेंडर डिस्ट्रीब्यूटर्स से संवाद किया। उस दौरान सीएम ने दावा किया कि 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने वाला राजस्थान एकमात्र राज्य है। प्रदेश में महंगाई का बोझ भी कम हुआ है।

विज्ञापन
Rajasthan CM Gehlot said the only state to give gas cylinders for Rs 500 the burden of inflation has reduced
सीएम ने एलपीजी गैस सिलेंडर डिस्ट्रीब्यूटर्स से किया संवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार अपनी जनकल्याण की योजनाओं से आमजन को महंगाई से राहत दे रही है। आज राजस्थान में देश का सबसे सस्ता गैस सिलेंडर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने वाला राजस्थान एकमात्र राज्य है।

विज्ञापन


सीएम ने कहा एलपीजी गैस सिलेंडर वितरकों के सहयोग से इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना प्रदेश में सफलतापूर्वक लागू हुई है। गहलोत शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान एलपीजी गैस सिलेंडर वितरक संघ के प्रतिनिधिमण्डल के साथ संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना लागू कर पात्र लोगों को एक अप्रेल 2023 से 500 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है। इससे महंगाई का बोझ कम हुआ है और आर्थिक संबल मिला है। यह आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन

    
 सीएम बोले हर क्षेत्र में देश का मॉडल स्टेट बन गया राजस्था
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, सूचना प्रौद्योगिकी, महिला सशक्तिकरण और रोजगार सहित हर क्षेत्र में देश का मॉडल स्टेट बन गया है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना अंतर्गत 25 लाख रुपए तक निःशुल्क उपचार और 10 लाख का दुर्घटना बीमा, निःशुल्क दवाईयां, जांच सुविधाओं सहित कानून बनाकर स्वास्थ्य का अधिकार देने वाला राजस्थान देश का एकमात्र राज्य है। राज्य में आईआईटी, आईआईएम, निफ्ट जैसे विश्व स्तरीय संस्थान खुले हैं। राज्य में दुधारू पशुओं का बीमा, कमजोर वर्ग के लोगों को अन्नपूर्णा फूड किट, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना व इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 125 दिन के रोजगार की गारंटी दी जा रही है। राज्य में हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एलपीजी गैस वितरक मिशन-2030 में अपने सुझाव दें
गहलोत ने कहा कि हम ‘राजस्थान मिशन-2030’ में 1 करोड़ लोगों से सुझाव और सलाह ले रहे हैं। उन्होंने एलपीजी गैस वितरकों से मिशन-2030 में अपने सुझाव प्रेषित करने को कहा। कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष डॉ. दीपक सिंह ने गैस सिलेंडर वितरकों से संबंधित विभिन्न विषयों से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया। संघ के सदस्यों ने पात्र लोगों को 500 रुपए में सिलेंडर उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया। इस दौरान खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  अभय कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, राजस्थान एलपीजी गैस सिलेंडर वितरक संघ के पूर्व अध्यक्ष  बी.एस. जोधा सहित संघ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed