{"_id":"64621e26f1a4158de70613c9","slug":"rajasthan-cm-gehlot-held-public-hearing-people-says-rajasthan-schemes-should-be-implemented-whole-country-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सीएम गहलोत ने की जनसुनवाई, लोगों ने कहा- राजस्थान की योजनाएं पूरे देश में हो लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सीएम गहलोत ने की जनसुनवाई, लोगों ने कहा- राजस्थान की योजनाएं पूरे देश में हो लागू
Mon, 15 May 2023 05:27 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 15 May 2023 05:27 PM IST
सार
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को जनसुनवाई की। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने सीएम से कहा, राजस्थान की योजनाएं पूरे देश लागू की जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को जनसुनवाई की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर जनसुनवाई की। उन्होंने आमजन की परिवेदनाओं को सुनते हुए अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं और महंगाई राहत कैंपों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन
आमजन ने कहा कि राहत कैंपों और प्रशासन शहरों/गांवों के संग अभियानों से काफी राहत मिल रही है। महंगाई राहत कैंपों में गारंटी कार्ड मिलने से आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा तथा परिवार की बचत भी बढ़ेगी। ऐसी योजनाएं पूरे देश में लागू होनी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने कहा कि कृषि उपभोक्ताओं को 2000 यूनिट तक निःशुल्क बिजली मिलने से आर्थिक संबल मिलेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई में दिव्यांगजनों के पास जाकर आत्मीयता से बातचीत की। उन्होंने समस्याओं के बारे में पूछा और अधिकारियों से भी जानकारी ली। गहलोत ने दिव्यांगजनों से संबंधित सभी प्रकार के लम्बित प्रकरणों को त्वरित निस्तारित करने के लिए निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न सेवाओं के कार्मिकों ने पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू करने के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन