फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan CM Gehlot gave 13.48 crores for religious tourism Nagaur-Jaisalmer and Alwar development

Rajasthan: CM गहलोत ने धार्मिक पर्यटन के लिए 13.48 करोड़ दिए, नागौर-जैसलमेर और अलवर में होंगे कई विकास कार्य

Mon, 19 Jun 2023 03:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 19 Jun 2023 03:26 PM IST
सार

Rajasthan CM Ashok Gehlot: राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने धार्मिक पर्यटन के लिए 13.48 करोड़ रुपये दिए हैं। इसके तहत नागौर, जैसलमेर और अलवर जिले में कई विकास कार्य होंगे।
 

विज्ञापन
Rajasthan CM Gehlot gave 13.48 crores for religious tourism Nagaur-Jaisalmer and Alwar development
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गहलोत सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने तथा ऐसे स्थानों पर यात्रियों के लिए विभिन्न सुविधाएं विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नागौर, जैसलमेर और अलवर जिले के धार्मिक स्थलों पर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 13.48 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।

विज्ञापन


नागौर जिले में बुटाटी में 3.10 करोड़ रुपये, घाटवेश्वर महादेव मंदिर में 1.65 करोड़ रुपये, हरमल दास जी महाराज मंदिर में 1.61 करोड़ रुपये तथा दरगाह हजरत सम्मन बड़ी खाटू में 1.36 करोड़ रुपये सहित कुल 7.74 करोड़ रुपये के विभिन्न पर्यटन विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन


श्री कालेडूंगर राय मंदिर में होंगे विकास कार्य...
सीएम गहलोत ने जैसलमेर स्थित ऐतिहासिक धार्मिक पर्यटन स्थल श्री कालेडूंगर राय मंदिर परिसर में विकास कार्यों के लिए 1.50 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। राशि से मंदिर प्रांगण में मार्बल टाइल्स, सोलर पावर प्लांट, नवीन धर्मशाला निर्माण, मंदिर परिसर में लगी बंचों की मरम्मत, मंदिर तक जाने के लिए सीसी रोड, जैसलमेर-जेठवाई-कालेडूंगर सड़क के उन्नयन सहित विभिन्न विकास कार्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलवर में होंगे विभिन्न पर्यटन विकास कार्य...
अलवर जिले के बानसूर किला स्थित माताजी मंदिर तथा गंगा माता मंदिर, तालवृक्ष में विकास कार्य करवाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 4.24 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। स्वीकृत राशि से बानसूर किला स्थित माताजी मंदिर में सीढ़ियों की मरम्मत, किले में नए पाथवे का निर्माण, स्टील रैलिंग, नवीन हॉल, पत्थर की बेंचों का निर्माण, सौर ऊर्जा की स्थापना तथा मंदिर प्रांगण में विभिन्न उन्नयन कार्य कराए जाएंगे। साथ ही गंगा माता मंदिर, तालवृक्ष में नवीन धर्मशाला निर्माण, सोलर लाइट, मंदिर परिसर में पार्किंग, चारदीवारी निर्माण सहित विभिन्न कार्य किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed