फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan CM Bhajanlal Sharma took meeting of division level officers

Rajasthan: सीएम भजनलाल ने ली संभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक, बोले- आमजन का भरोसा न टूटे

Wed, 10 Jan 2024 05:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 10 Jan 2024 05:53 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा, आमजन का भरोसा न टूटे और कर्तव्य को पूरी निष्ठा से निभाएं।

विज्ञापन
Rajasthan CM Bhajanlal Sharma took meeting of division level officers
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार का ध्येय सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है। हमारा दायित्व है कि अपने कर्तव्य को पूर्ण निष्ठा से निभाते हुए जनता के विश्वास को कायम रखें। सरकार की हर योजना का लाभ अंतिम पंक्ति में बैठे पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए अधिकारी पूर्ण संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।

विज्ञापन


बता दें कि सीएम शर्मा मंगलवार को उदयपुर प्रवास के दौरान संभागीय आयुक्त कार्यालय में संभाग स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने संगठित अपराधों पर सख्ती से नकेल कसने के निर्देश दिए। इस दौरान शर्मा ने पुलिस महानिरीक्षक अजयपाल लांबा से संभाग में कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में जानकारी ली। साथ ही संगठित अपराधों की स्थिति और पुलिस की कवायदों के बारे में फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने अभय कमांड सेंटर के सुचारू संचालन तथा कैमरों के रखरखाव के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


सुशासन हमारा मूल मंत्र, अधिकारी प्रतिदिन करें कार्यों की समीक्षा
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन हमारा मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने प्रतिदिन के कार्यों की समीक्षा करें, ताकि आमजन को राहत मिले। उन्होंने विभागीय कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग, दफ्तरों में अच्छी व्यवस्था व माहौल रखने तथा कार्यों को समयबद्ध संपादित करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विकसित भारत संकल्प यात्रा की हो प्रभावी मॉनिटरिंग
शर्मा ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रत्येक भारतीय को समर्थ और सशक्त बनाने तथा देश को आजादी की 100वीं वर्षगांठ तक विकसित राष्ट्र की पंक्ति में खड़ा करने की संकल्पना को मूर्त रूप देने का अनुष्ठान है। इसे पूर्ण गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी इसकी सतत मॉनिटरिंग कर शिविरों में शत-प्रतिशत पात्र लोगों को केन्द्र की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करें।

जनसुनवाई पर विशेष ध्यान दें
मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं को सुनकर उसके त्वरित समाधान की दिशा में काम हो। ऐसी व्यवस्था बनाएं कि जमीनी स्तर पर पीड़ित को न्याय मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जनजाति क्षेत्र है। यहां के लोगों की कठिन जीवनचर्या है। उनके वनाधिकार पट्टे, मकान आदि की सुविधा पर जोर दें। कहीं कोई तकनीकी अड़चन हो तो नियमानुसार रास्ता निकालकर उन्हें राहत प्रदान की जाए।


भविष्योन्मुखी योजनाओं पर हो काम
सीएम शर्मा ने बैठक में कृषि विभाग की योजनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उदयपुर संभाग की भौगोलिक स्थिति और मौसम प्राकृतिक कृषि के लिए अनुकूल है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में भविष्योन्मुखी योजनाओं पर काम होना चाहिए। उन्होंने फल आधारित कृषि को बढ़ावा देने तथा पड़ोसी राज्य गुजरात में इसके लिए बाजार की संभावनाएं खोजने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का प्लान 5 वर्ष का नहीं होकर 25 वर्ष के लिए होना चाहिए, ताकि आमजन को योजनाओं का लाभ मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed