{"_id":"647854067a048b8b9605809a","slug":"rajasthan-cm-ashok-gehlot-will-visit-pali-district-on-june-3-4-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: CM गहलोत 3-4 जून को करेंगे पाली का दौरा, जनसुनवाई सहित विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: CM गहलोत 3-4 जून को करेंगे पाली का दौरा, जनसुनवाई सहित विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
Thu, 01 Jun 2023 01:47 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:47 PM IST
सार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार तीन जून को जालोर से पाली आएंगे। वे पाली के सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। दो दिन प्रवास के दौरान गहलोत जनसुनवाई के साथ ही विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत दो दिवसीय दौरे पर तीन जून को पाली के दौरे पर आ रहे हैं। गहलोत जालोर से शनिवार को यहां पहुंचेगे और रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करने के बाद अगले दिन रविवार को जनसुनवाई करेंगे। गहलोत के दौरे को देखते हुए जिला और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। वहीं, कांग्रेसियों में भी इस दौरे को लेकर उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार दोपहर 2.30 बजे जालौर से रोहट के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर तीन बजे रोहट में महंगाई राहत कैंप और प्रशासन गांवों के संग अभियान कैंप का अवलोकन कर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री शाम पांच बजे रोहट से पाली के लिए रवाना होंगे और नाइट स्टे पाली सर्किट हाउस में करेंगे।
विज्ञापन
रविवार सुबह करेंगे जनसुनवाई...
मुख्यमंत्री रविवार को सर्किट हाउस में सुबह नौ बजे से जनसुनवाई करेंगे। इसके बाद 11:30 बजे पाली से जोधपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। पाली जिला कलेक्टर नमित मेहता और पुलिस अधीक्षक गगनदीप सिंगला मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने रोहट पहुंच गए हैं। यहां इन अधिकारियों ने महंगाई राहत कैम्प और प्रशासन गांव के संग अभियान शिविर स्थल, हेलीपैड, पार्किंग के लिए जगह चिन्हित कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।