फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan : Classes 1 to 5 will not be held, for the first time holiday declared in schools due to pollution

Rajasthan News: नहीं लगेंगी 1 से 5 तक की कक्षाएं, इतिहास में पहली बार प्रदूषण के कारण स्कूलों में छुट्टी घोषित

Wed, 20 Nov 2024 08:42 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 20 Nov 2024 08:42 AM IST
सार

राजस्थान के इतिहास में पहली बार प्रदूषण की वजह से स्कूलों की छुट्टी घोषित करनी पड़ी है। एनसीआर से जुड़े प्रदेश के खैरथल और तिजारा में कक्षा 1 से 5 तक के स्कूली बच्चों की छुट्टी कर दी गई है।

विज्ञापन
Rajasthan : Classes 1 to 5 will not be held, for the first time holiday declared in schools due to pollution
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में एनसीआर से सटे तिजारा और खैरथल में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों की 23 नवंबर तक छुट्टी कर दी गई है। यह छुट्टी प्रदूषण के चलते की गई है। जिला कलेक्टर खैरथल-तिजारा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने रिट पिटिशन में पारित आदेश में कहा था कि एनसीआर और इसके आसपास के क्षेत्रों में वायु प्रदूषण का स्तर 450 को पार करने के कारण स्कूलों का अवकाश घोषित किया जा रहा है। 

विज्ञापन


खैरथल-तिजारा एडीएम शिवपाल जाट ने बताया कि एक्यूआई का स्कोर बढ़ने से पहले ही ऐहतियात बरतते हुए यह छुट्टी की जा रही है। इस दौरान छात्रों की ऑनलाइन क्लास चलेंगी। हालांकि यह आदेश सिर्फ विद्यार्थियों के लिए मान्य होगा, शिक्षकों को स्कूल आना होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में आज के एक्यूआई इंडेक्स में बीकानेर की स्थिति सबसे खराब बताई गई है। बीकानेर में एक्यूआई का स्तर 306 पहुंच गया है, जो सीवियर कैटेगिरी में आता है। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां भी एक्यूआई स्तर 218 तक पहुंचा। कोटा में एक्यूआई का स्तर 218 व जोधपुर में 228 दर्ज किया गया है।

प्रदूषण के चलते विजिबिलिटी भी प्रभावित

इसके अलावा राजस्थान के सभी जिलों में एक्यूआई का स्तर निचले से अस्वास्थ्यकर श्रेणी में ही दर्ज किया जा रहा है। प्रदूषण के चलते प्रदेश में विजिबिलिटी पर भी असर देखा जा रहा है। सड़कों पर धुंध और कोहरा बढ़ रहा है। इसके अलावा स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियां भी बढ़ रही हैं। अस्पतालों में अस्थमा से जुड़े मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed