{"_id":"675c09190125714b0305139e","slug":"rajasthan-child-dies-two-days-after-being-bitten-by-a-rat-at-jaipur-cancer-institute-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: कैंसर इंस्टीट्यूट की बड़ी लापरवाही, चूहे के काटने के दो दिन बाद बच्चे की मौत, डॉक्टरों ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: कैंसर इंस्टीट्यूट की बड़ी लापरवाही, चूहे के काटने के दो दिन बाद बच्चे की मौत, डॉक्टरों ने कही ये बात
Fri, 13 Dec 2024 03:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 13 Dec 2024 03:45 PM IST
सार
राजधानी जयपुर के कैंसर इंस्टीट्यूट में दो दिन पहले एक बच्चे को चूहे ने कुतर दिया था उसकी मौत हो गई है। राजधानी में ऐसी लचर स्वास्थ्य व्यवस्था पर अब सवाल खड़े होने लगे हैं।
विज्ञापन
जयपुर स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में दो दिन पहले ब्लड कैंसर से पीड़ित मासूम के पैर को चूहे ने कुतर दिया था। बच्चे की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि एडमिशन के वक्त ही बच्चे की हालत गंभीर थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 11 दिसंबर की रात को 10 साल के पीड़ित को यहां एडमिट कराया गया था। उसी रात बच्चे के पैर का अंगूठा चूहे कुतर गए। बच्चा दर्द से रोया तो परिजनों ने कंबल हटाकर देखा तो एक चूहा निकलकर भागा। बच्चे के पैर से खून बह रहा था। परिजनों ने नर्सिंग स्टाफ को जानकारी दी तो वे पैर पर सिर्फ पट्टी बांधकर खानापूर्ति कर चले गए।
विज्ञापन
बच्चे को पीडियाट्रिक वार्ड में भर्ती किया गया था। वार्ड में मौजूद मरीजों ने बताया कि वार्डों में चूहे, बिल्ली और कुत्ते घूमते रहते हैं। किसी प्रकार की सुरक्षा नहीं है। राजस्थान में पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। जुलाई 2023 में जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में भी एक मरीज का पैर चूहा कुतर गया था।
विज्ञापन
वार्ड में पिछले कई दिन से सफाई व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ी हुई है। पूर्व ठेकेदार की ओर से कर्मियों को वेतन नहीं दिए जाने के कारण सफाई व्यवस्था बिगड़ी हुई थी। हालांकि अब नई फर्म को काम दिए जाने के बावजूद व्यवस्थाएं सही नहीं हो सकीं। इसी वजह से वार्डों, ऑपरेशन थियेटर और गैलेरी से लेकर पूरे अस्पताल में हर ओर गंदगी पसरी है। खाने-पीने की चीजें इधर-उधर बिखरी हुई हैं और इस कारण चूहों का यहां आतंक बना हुआ है। साथ ही अब कुत्ते और बिल्ली भी वार्डों तक आने लगे हैं और इस वजह से परिजन घबराए हुए हैं।