फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Cabinet Vasundhara Raje did not attend swearing-in ceremony 16 MLA became ministers first time

Rajasthan Cabinet: शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुईं राजे, 16 MLA पहली बार मंत्री बने, 25 में दो महिलाएं

Sat, 30 Dec 2023 06:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 30 Dec 2023 06:26 PM IST
सार

लंबे इंतजार के बाद सीएम भजनलाल शर्मा के कैबिनेट का विस्तार हो गया है। इस मंत्रिमंडल में 22 भाजपा विधायकों ने राजस्थान सरकार के मंत्री के रूप में शपथ ली। 15 दिसंबर को भजनलाल शर्मा ने बतौर मुख्यमंत्री और दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने बतौर उपमुख्यमंत्री शपथ ग्रहण की थी।

विज्ञापन
Rajasthan Cabinet Vasundhara Raje did not attend swearing-in ceremony 16 MLA became ministers first time
वसुंधरा राजे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में दो बार मुख्यमंत्री रहीं वसुंधरा राजे आज अपनी पार्टी की सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुईं। उनके नजदीकियों ने बताया कि उनकी पुत्र वधू के पिता का निधन होने के कारण वह उत्तर प्रदेश शोक प्रकट करने गई हुई हैं।

विज्ञापन


बता दें कि वसुंधरा राजे की अहम मौके पर गैर मौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही। हालांकि, मंत्रिमंडल में बात की जाए तो 22 में से सात मंत्री ऐसे हैं, जो उनके नजदीकी माने जाते हैं। इनमें तीन कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, सुरेश रावत और हेमंत मीणा एक-एक राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, सुरेंद्र पाल सिंह टीटी तथा दो राज्यमंत्री ओटाराम देवासी और मंजू वाघमार शामिल हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


22 में से 16 पहली बार मंत्री
राजस्थान में भाजपा की नई सरकार में मंत्रिमंडल लगभग नया है। आज 22 विधायकों को शपथ दिलाई गई है। उनमें से 16 पहली बार मंत्री बने हैं। वहीं, मुख्यमंत्री और दोनों उप-मुख्यमंत्रियों को भी जोड़ लिया जाए तो भाजपा सरकार की 25 सदस्य वाली मंत्री परिषद में 19 विधायक ऐसे हैं, जो पहली बार मंत्री बने हैं।


आज जिन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है, उनमें से किरोड़ीलाल मीणा, मदन दिलावर, गजेंद्र सिंह खींवसर, ओटाराम देवासी और सुरेंद्र पाल सिंह टीटी राजस्थान में मंत्री रह चुके हैं तथा राज्यवर्धन सिंह राठौड़ केंद्र में मंत्री रह चुके हैं। 

25 में से सिर्फ दो महिला
भारतीय जनता पार्टी ने हालांकि महिलाओं को आरक्षण देने के लिए नारी शक्ति वंदन बिल पारित किया है। लेकिन भाजपा की राजस्थान की सरकार में सिर्फ दो महिलाएं मंत्री के रूप में नजर आएंगी। इनमें से एक दीया कुमारी को उप-मुख्यमंत्री बनाया गया है। वहीं, मंजू बाघमार को राज्यमंत्री बनाया है।

इस जाति के इतने मंत्री बने

  • जाट- 4
  • राजपूत- 3
  • एससी- 3
  • ब्राह्मण- 2
  • एसटी- 3
  • गुर्जर- 1
  • सिख- 1
  • पटेल- 1
  • माली- 1
  • वैश्य- 1
  • धाकड़- 1
  • देवासी- 1
  • बिश्नोई- 1
  • कुमावत- 1
  • रावत- 1
  • कुल- 25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed