फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   railway station master recruitment 2026 1250 vacancies application date rrb ajmer

राजस्थान: रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1,250 पदों पर भर्ती, 27 अक्टूबर से आवेदन शुरू; 25 नवंबर आखिरी तारीख

Mon, 26 Oct 2026 01:01 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 26 Oct 2026 01:01 PM IST
सार

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) देशभर में स्टेशन मास्टर के 1,250 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 अक्टूबर से शुरू होगी और अभ्यर्थी 25 नवंबर तक आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in पर फॉर्म भर सकेंगे।

विज्ञापन
railway station master recruitment 2026 1250 vacancies application date rrb ajmer
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : Adobestock

विस्तार

रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) देशभर में स्टेशन मास्टर के 1,250 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 अक्टूबर से शुरू होगी। राजस्थान सहित अन्य राज्यों के इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी रेलवे के आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाकर 25 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड ने रविवार को इस भर्ती के संबंध में विज्ञापन जारी किया है।

विज्ञापन

आरआरबी अजमेर करेगा भर्ती परीक्षा का आयोजन

इस बार स्टेशन मास्टर भर्ती परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी), अजमेर को सौंपी गई है। अजमेर बोर्ड इस भर्ती प्रक्रिया के लिए मुख्य नोडल एजेंसी के रूप में काम करेगा। रेलवे भर्ती बोर्ड ने पहली बार स्टेशन मास्टर के पदों के लिए अलग से केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना जारी की है। इससे पहले स्टेशन मास्टर के पदों को गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) की स्नातक स्तर की भर्ती परीक्षा में शामिल किया जाता था। भर्ती की विस्तृत अधिसूचना में यह स्पष्ट किया जाएगा कि अलग-अलग रेलवे भर्ती बोर्ड के हिस्से में स्टेशन मास्टर के कितने पद आएंगे। इसके साथ ही अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य जरूरी शर्तों की पूरी जानकारी भी दी जाएगी।

विज्ञापन

सातवें वेतन आयोग के तहत पे-लेवल-6 में मिलेगा वेतन

सातवें वेतन आयोग के तहत स्टेशन मास्टर का पद पे-लेवल-6 में आता है। रेलवे प्रशासन वर्ष 2019 के बाद पहली बार स्टेशन मास्टर के इतने अधिक पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इससे पहले आयोजित कई भर्तियों में पदों की संख्या 1,000 से कम रहती थी। ऐसे में देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए यह भर्ती सरकारी नौकरी पाने का एक बड़ा अवसर है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

25 नवंबर है आवेदन की अंतिम तारीख

स्टेशन मास्टर के 1,250 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 अक्टूबर से शुरू होंगे। अभ्यर्थी 25 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को रेलवे भर्ती बोर्ड की विस्तृत अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है, ताकि शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया से संबंधित सभी शर्तों की जानकारी मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed