फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan cabinet expansion will not happen even today

Rajasthan Cabinet: राजस्थान में आज नहीं होगा भजनलाल मंत्रिमंडल का विस्तार, कहीं रुकावट की वजह वसुंधरा तो नहीं?

Wed, 27 Dec 2023 10:16 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 27 Dec 2023 10:16 AM IST
सार

राजस्थान में मुख्यमंत्री और दो उप-मुख्यमंत्री के नामों के एलान को 15 दिन बीत जाने के बाद भी मंत्रिमंडल का एलान नहीं होना प्रदेश में विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष के विधायकों को भी व्याकुल किए हुआ है। प्रदेश में कई जिम्मेदारों ने बुधवार को मंत्रिमंडल के विस्तार की गारंटी भी ली थी, परंतु आज भी कोई हलचल नहीं है।

विज्ञापन
Rajasthan cabinet expansion will not happen even today
राजस्थान मंत्रिमंडल का विस्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में तीन दिसंबर को चुनावी नतीजे आने के बाद से शुरू हुआ असमंजस का दौर 27 दिसंबर तक थमने का नाम नहीं ले रहा। तीन दिसंबर को नतीजों के साथ शुरू हुआ दौर, जिसमें मुख्यमंत्री कौन बनेगा के साथ शुरू हुईं अटकलें आज भी जारी हैं। 

विज्ञापन


रोजाना एक नई तारीख के साथ दिन की शुरूआत होती है और दिन खत्म होते-होते एक और नई तारीख पर अटकलें शुरू हो जाती हैं। इतना ही इन अटकलों में रोज नए नाम भी जुड़ जाते हैं, जिनके कारण मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हो पा रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रिमंडल विस्तार के लिए बुधवार का दिन फाइनल माना जा रहा था, परंतु मुख्यमंत्री के आज के कार्यक्रम बताते हैं कि विस्तार की आज भी कोई संभावना नहीं है। दरअसल मुख्यमंत्री आज प्रधानमंत्री की विकसित भारत संकल्प यात्रा की वीसी में शामिल होंगे। सभी विधायकों को भी अपने क्षेत्र में रहकर वीसी से जुड़ने को कहा गया है। वीसी के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल टोंक के मालपुरा जाएंगे और विकसित भारत यात्रा का अवलोकन कर लाभार्थी से वार्तालाप करेंगे और शाम चार बजे जयपुर पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम से स्पष्ट है कि आज मंत्रिमंडल विस्तार का कोई कार्यक्रम नहीं होने वाला है।



मंत्रिमंडल विस्तार कब होगा? 
एक बार फिर सूत्र बताते हैं कि शुक्रवार को विस्तार हो सकता है, जिसमें 17 से 18 मंत्री शपथ ले सकते हैं, जिसके लिए विधायकों के साथ प्रोटोकाल अधिकारी को भी गुरुवार तक जानकारी दी जा सकती है। हालांकि, राजभवन की वीडियो सामने आई है, जहां तैयारी पूरी कर ली गई है। मंत्रिमंडल विस्तार में देरी को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं,जिसमें सबसे ऊपर नाम है पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का कहा जा रहा है कि मैडम अपने मंत्री बनाए जाने के लिए अड़ी हुई हैं। मैडम अपने छह मंत्री मंत्रिमंडल में शामिल करने को लेकर अड़ी हुई हैं, जिसको लेकर बात नहीं बन पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed