फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Bypolls: Sounds of rebellion stopped, CM convinced all three rebels, Bablu canceled nomination rally

Rajasthan Bypolls : बगावत के सुर थमे, सीएम ने तीन दिन में तीनों बागियों को साधा, बबलू ने रद्द की नामांकन रैली

Wed, 23 Oct 2024 08:11 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 23 Oct 2024 08:11 PM IST
सार

राजस्थान विधानसभा के उपचुनाव में टिकट बंटवारे के बाद भाजपा में सामने आई बगावत अब लगभग शांत हो गई है। रविवार को विदेश यात्रा से लौटने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तीन दिन में तीन बड़े बागी नेताओं को मनाने में सफल हुए हैं। 

विज्ञापन
Rajasthan Bypolls: Sounds of rebellion stopped, CM convinced all three rebels, Bablu canceled nomination rally
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा उपचुनाव में टिकटों की घोषणा के बाद भाजपा में उठी बगावत के सुर अब थमते नजर आ रहे हैं। सलूंबर में नरेन्द्र मीणा को मनाने के बाद दो दिन में रामगढ़ में जय आहूजा और झुंझुनू सीट पर बबलू चौधरी को भी मना लिया गया। मुख्यमंत्री शर्मा से मुलाकात के बाद चौधरी ने बुधवार की अपनी नामांकन रैली भी रद्द कर दी। बबलू और आहूजा दोनों ही 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी रहे थे। इस बार टिकट कटने पर दोनों ने अलग से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। 

विज्ञापन


रविवार को विदेश से लौटते ही सीएम शर्मा ने संगठन और सरकार के मंत्रियों को असंतुष्ट नेताओं को मनाने का टास्क सौंपा। सलूंबर से नरेन्द्र मीणा को तो चार्टर्ड प्लेन से जयपुर लाया गया और सीएम से मुलाकात कराई गई। जय आहूजा को मनाने का काम गृह राज्यमंत्री जवाहरसिंह बेढम ने किया।
विज्ञापन


तीनों बागी नेताओं को मनाने के बाद अब भाजपा के लिए सिर्फ देवली-उनियारा सीट ही ऐसी बची है, जहां पार्टी को अंदरूनी कलह को रोकना है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर विजय बैंसला कांग्रेस के हरीशचंद मीणा से हारे थे। बैंसला राजस्थान के चर्चित गुर्जर आंदोलन के नेता रहे दिवंगत कर्नल किरोड़ी बैंसला के पुत्र हैं। उपचुनाव में उनकी दावेदारी थी लेकिन पार्टी ने टिकट पूर्व विधायक राजेन्द्र गुर्जर को दे दिया। इस पर क्षेत्र में विरोध से स्वर बुलंद हो गए। हालांकि अब तक बैंसला ने खुले तौर पर चुनाव लड़ने की घोषणा नहीं की है, लेकिन पार्टी ने उन्हें मनाने के लिए भी वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंप दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed